MP News Today Live Updates: 17 मई रविवार को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर छोटे-बड़े जिले की सभी खबरें एक साथ जानना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…
Trending Photos
MP News Updates: 17 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सभी मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे. इस दौरान मंत्रियों के विभाग के काम, योजनाओं की प्रगति और संगठन के साथ तालमेल को लेकर समीक्षा की जाएगी. वहीं रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में रविवार को दिल्ली जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने से दो कोच जलकर खाक हो गया. वहीं मध्यप्रदेश की मौसम की बात कि जाए तो, प्रदेश के भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. राज्य के 30 ज्यादा जिले लू की चपेट में हैं. वहीं कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे CM मोहन यादव
17 और 18 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में वन-टू-वन चर्चा करेंगे. इस दौरान मंत्रियों के विभाग के काम, योजनाओं की प्रगति और संगठन के साथ तालमेल को लेकर समीक्षा की जाएगी. पूरी खबर पढ़ें.
रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
रविवार सुबह मध्य प्रदेश के रतलाम के पास त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में दो कोच आ गए. इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई मार्ग बाधित हो गया है. हालांकि रेलवे कर्मचारियों कोचों में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया. पूरी खबर पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.