—विज्ञापन—
आपको साउथ सिनेमा की फिल्में-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए नई रिलीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में मलयालम से तेलुगु तक की फिल्मों और सीरीज का नाम शुमार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लिस्ट में पहला नाम ‘ओरु दुरूहा सहाचार्यथिल’ सीरीज का नाम आता है. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक मलयालम सीरीज है, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. इस सीरीज का निर्देशन रत्नेश बालकृष्णन पोडुवल ने किया है. यह सीरीज 13 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है.
दूसरे स्थान पर तमिल सिनेमा की सीरीज ‘EXAM: The System Exposed’ का नाम काबिज है. यह एक सस्पेंस ड्रामा सीरीज है, जो 7 एपिसोड के साथ रिलीज की गई है. इस सीरीज में आपको शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है. यह सीरीज आज यानी 15 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है.
तीसरे नंबर पर ‘थिम्माराजुपल्ली टीवी’ मूवी का नाम आता है. इस फिल्म में 50 नए चेहरों को पेश किया गया है. इस मूवी का निर्देशन वी. मुनिराजु ने किया है. तमिल की इस मूवी में साई तेज, वेधा जालंधर, अम्मा रमेश, सत्यनारायण, प्रदीप कोट्टे और स्वाति करीमिरेड्डी ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी 15 मई को अहा (Aha) पर स्ट्रीम होने वाली है.
चौथे स्थान पर साल 2019 में रिलीज हुई ‘कालिदास’ के सीक्वल का नाम आता है. ‘कालिदास 2’ 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो, सन एनएक्सटी, अहा पर स्ट्रीम की गई है. यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखने में कामयाब होती है.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘वाझा 2’ का शामिल है. यह एक मलयालम कॉमेडी-ड्रामा मूवी है, जिसे 8 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. इस मूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म ओटीटी पर मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in