—विज्ञापन—
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बातएंगे, जो ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी में आपको फैंटेसी हॉरर देखने को मिलने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसे 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस फिल्म का निर्देशन मानसा शर्मा ने किया है. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. आइए जानते हैं कि ‘राकासा’ कब और कहां रिलीज होने वाली है.
‘राकासा’ फिल्म की कहानी वीरू नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दरअसल, वीरू US से अपने गांव वापस आता है, जहां वो अपने बचपन की गर्लफ्रेंड से शादी करने की योजना बनाता है. फिल्म शुरुआत में काफी साधारण दिखने में लगती है.
लेकिन जब लड़के को पता चलता है की उसकी बचपन की प्रेमिका किसी और से शादी करने वाली है. इस शादी को तोड़ने के लिए वीरू कई तरह की कोशिश करता हुआ नजर आता है. लेकिन उसकी सारी मेहनत विफल हो जाती है, जिसके बाद वो एक पुराने किले में चला जाता है.
आपको बता दें कि इस किले को लेकर ऐसा माना जाता है कि यहां भूतों का साया रहता है. घबराइए नहीं हम आपको मूवी का स्पॉइलर नहीं बताएंगे, वरना आपको इस फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा.
यह फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने वाली है. बता दें कि इस मूवी को ओरिजिनल वर्जन के अलावा तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in