Feedback
मेष- आपके खर्चे बढ़ेंगे. सेहत के मामले में ध्यान देना होगा. लोगों से मतभेद हो सकता है. परिवार की सलाह से फैसला करें. सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार में ज्यादा निवेश ना करें.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय-किसी गरीब को दूध का दान करें
वृष- करियर में सुधार का योग है. धन लाभ का योग है. यात्रा के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें. व्यापार में लाभ का योग है
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- भूरा
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
मिथुन- आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. रुके हुए काम बनेंगे
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. व्यापार से जुड़े फैसले सावधानी से करें
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें
कर्क- भाग्य का साथ मिलेगा. योजनाएं आपकी सफल होंगी. कहीं से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों की मदद से काम बनेंगे. क्रोध से बचना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
सिंह- कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगा. शिक्षा से संबंधित फैसला सोच समझ कर करें. सेहत के मामले में ध्यान दें. संतान को लेकर चिंता रहेगी. हर काम सावधानी से करें. व्यापार में ज्यादा निवेश ना करें.
जरूरी टिप- अहंकार से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
कन्या- आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगा. धन लाभ के रास्ते खुलेंगे
मन की परेशानियां दूर होंगी. रिश्ते मजबूत होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में तेजी आएगी.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- बादमी
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें
तुला- उधार लेनदेन से बचना होगा. करीबी लोगों से अनबन हो सकती है. नेगेटिव विचारों से बचें. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. सेहत के मामले में सावधान रहना होगा. व्यापार में लाभ का योग है
जरूरी टिप- विनम्रता से बोलें
शुभ रंग- सिल्वर कलर
उपाय- किसी गरीब को आटे का दान करें
वृश्चिक- आपकी योजनाएं सफल होंगी. मित्रों की सहायता से काम बनेगा. रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझ कर करें. अपनी सेहत का ख्याल रखें. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- मरून
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
धनु- परिवार से जुड़ी समस्याएं हल होंगी. कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी. ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी. संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार में हर काम सावधनी से करें.
जरूरी टिप- अहंकार से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें
मकर- आगे बढ़कर काम करने का दिन है. भाग्य का साथ मिलेगा. धन प्राप्ति के रास्ते बनेंगे. पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरु होगा. अपनी सोच को पॉजिटिव रख कर फैसला करना होगा. व्यापार में लाभ के लिए प्रयास तेज करना होगा.
जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- हल्का नीला
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
कुंभ- प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा. वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. मन की टेंशन दूर होगी. नई नौकरी का ऑफर मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें
मीन- मन को शांत रख कर फैसले करें. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. वाहन सावधानी से चलाएं. सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार में निवेश से फायदा होगा.
जरूरी टिप– इगो से बचें
शुभ रंग- पीला
उपाय- किसी गरीब को दूध का दान करें
महाउपाय
यदि मन बहुत अशांत है तो ये उपाय करें. शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ की पूजा करें. गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी से अभिषेक करें. 11 बेलपत्र चढ़ाएं. भस्म अर्पित करें. फल का भोग लगाएं. शिवजी की आरती करें. ऊं नमः शिवाय मंत्र का 11 माला जाप करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू