2 घंटे 9 मिनट की वो रहस्यमई फिल्म, जिसमें जंगल के अंदर दफन हैं कई गहरे राज, Jio Hotstar पर कर रही ट्रेंड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Sambhavam Adhyayam Onnu Movie: अगर आप मलयालम मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो 2 घंटे 9 मिनट की रहस्यमई फिल्म  आपको JioHotstar पर मिल जाएगी. आइए जानते हैं इस मिस्ट्री फिल्म के बारे में.  
अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट च्वाइस साबित हो सकती है. यह फिल्म वर्तमान में JioHotstar पर काफी ट्रेंड कर रही है.
इस मलयालम मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म का नाम है ‘संभवम: अध्यायम ओन्नु’ (Sambhavam: Adhyayam Onnu) है. इसमें जंगल में छिपे रहस्यों के बारे में बताया गया है. जो आपका दिमाग हिला सकते हैं.
फिल्म की कहानी केरल और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित ‘वेल्लूरक्काट्ट’ (Velloorkkatt) के एक घने और शापित जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है. माना जाता है कि जो भी इस जंगल में जाता है, वह कभी वापस नहीं लौटता.
इस फिल्म में टाइम-लूप का जबरदस्त तड़का दिखाया गया. अगर आप टाइम-ट्रैवल जैसे कॉन्सेप्ट देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको काफी पसंद आएगी. पुलिस अधिकारी लापता साथी की तलाश में जाते है, तो उन्हें रहस्यमयी चक्र में फंसने जैसी चीज लगती है.
इस कहानी में मोड़ तब आता है जब पुलिसकर्मियों को वॉकी-टॉकी पर एक ऐसे अधिकारी की आवाज सुनाई देती है, जो असल में 30 साल पहले उसी तारीख को लापता हुआ था.
यह फिल्म आपको Jio Hotstar पर मिल जाएगी. इसे आप हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में फिल्म मिलेगी. इसे निर्देशक जीतू सतीसन मंगलथु के द्वारा बनाया गया है.
बता दें कि इस फिल्म की मुख्य भूमिका में असकर अली (Askar Ali), विनीत कुमार (Vineeth Kumar) और सिद्धार्थ भरथन (Sidharth Bharathan) नज़र आए हैं. वहीं फिल्म को 7.3 IMDb रेटिंग मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News