Netflix पर नंबर 1 बनी ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग भी है शानदार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो स्ट्रीम होते ही लोगों को अपना दीवाना बनाने लगती है. आज हम भी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर गदर मचा रही है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक कॉमेडी-एडवेंचर मूवी जमकर देखी जा रही है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘स्वैप्ड’ है. यह मूवी 1 मई को ओटीटी पर रिलीज की गई थी. यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जो पूरे देश में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
आपको बता दें कि ओटीटी पर इस एनिमेटेड मूवी को अब तक 38.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इतनी ही नहीं मूवी को आईएमडीबी ने भी शानदार 7.3 रेटिंग से नवाजा है. अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ नया देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.
एनिमेटेड मूवी ‘स्वैप्ड’ भारत में टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी ओली और आइवी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. मूवी दिखाया गया है कि दोनों जन्म से ही एक दूसरे के दुश्मन है. लेकिन एक ऐसी घटना घटती है, जिसके कारण दोनों के शरीर आपस में बदल जाते हैं. यह मूवी आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है.
‘स्वैप्ड’ मूवी को नाथन ग्रेनो के डायरेक्शन में बनाया गया था. इस मूवी में माइकल बी. जॉर्डन, सेड्रिक द एंटरटेनर, जूनो टेम्पल, ट्रेसी मॉर्गन और जस्टिना मचाडो जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी आवाज दी है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News