साहिबाबाद में खुले में पेशाब को लेकर भिड़े दो पक्ष, घर में घुसकर दंपती समेत 4 को पीटा – Hindustan Hindi News

गाजियाबाद के साहिबाबाद के अर्थला में खुले में पेशाब करने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। दोपहर में शांत हुआ यह मामला शाम को बच्चों की गलतफहमी के कारण फिर बढ़ गया, जिसके बाद दोनों परिवारों में हिंसक झड़प हो गई। हमलावरों ने घर में घुसकर दंपति को बुरी तरह पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित लहूलुहान हालत में दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में खुले स्थान पर पेशाब करने को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में बड़ा रूप ले लिया। मामले में बच्चों के कहने पर दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर दंपत्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने महिला और उनके पति को इलाज के लिए भेजा है।
साथ ही हमलवारों की तलाश कर रही है। रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। लगभग 6 सेकंड के वीडियो में एक महिला के सिर से खून बहता हुए दिख रहा है और उसका पति गंभीर हालत में जमीन पर बैठता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चे कह रहे हैं कि मम्मी और पापा को मारपीट कर बुरी तरह से घायल किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पीड़ितों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, अर्थला के पाल रोड पर एक ही इमारत में किराए पर रहने वाली रीना और उमा के बीच रविवार की दोपहर में खुले में लघुशंका करने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय विवाद शांत हो गया, लेकिन शाम को उमा इमारत की छत पर दूसरी पड़ोसी के साथ बात कर रही थी।
इस दौरान रीना के बेटे को लगा कि उमा उनकी मम्मी के लिए कुछ गलत बोल रही है। इस पर बेटे ने नीचे जाकर अपनी मम्मी को बता दिया। जिसके बाद रीना छत पर पहुंची और उमा की बेटी को लेकर अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया।
इस दौरान रीना गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके पति को भी चोट आई है। पुलिस ने रीना और उनके पति के साथ उमा और उनकी बेटी भी इलाज के लिए अस्पताल में भेजा है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News