Delhi Dehradun Expressway: PM मोदी ने आज किया उद्घाटन, 2.5 घंटे में दिल्ली टू देहरादन, जानें रूट और अन्य खासियतें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों का सालों पुराना सपना आज पूरा हो गया। आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो  गया और वह देशवासियों को समर्पित हो गया। आइए इस एक्सप्रेसवे, इसकी खासियतों, रूट और फायदों के बारे में विस्तार से बात करते हैं…
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तर भारत का दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहते हैं। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के द्वारा किया गया है। यह 210 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, जिसे भविष्य में 12 लेन का बनाया जा सकता है।
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि के लोगों को होगा। क्योंकि इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने वालों को सहूलियत दोगी, यानी इससे पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होगा और उत्तराखंड में देहरादून के पास इसका समापन होगा। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे का रूट बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, राजाजी नेशनल पार्क और उत्तराखंड के देहरादून तक रहेगा।
बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस करीब 12000 करोड़ रुपये में बना है। वहीं इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, क्योंकि इसका 12 किलोमीटर लंबा हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क के पास बनाया गया है, जिसमें 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरे रूट पर पड़ने वाले शहरों की कनेक्टिविटी के लिए 2 लिंक रोड भी बनाए गए हैं। एक 50.7 किलोमीटर यानी 31.5 मील लंबा लेन वाला सहारनपुर-रुड़की -हरिद्वार एक्सप्रेसवे बना है। दूसरा 121 किलोमीटर यानी 75 मील लंबा 6 लेन वाला अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे बना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News