कन्या राशिफल 18 मई:कन्या राशि को शुक्र और गुरु के असर से भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल – Hindustan Hindi News

Virgo Horoscope in hindi, कन्या राशिफल 18 मई 2026: बुध की स्थिति थोड़ी मंद होने के बावजूद शुक्र और गुरु का प्रभाव आपके संबंधों और भाग्य को सहयोग देगा। कुल मिलाकर यह दिन आपको मिक्स रिजल्ट देगा।इस समय आपको हर काम से पहले अच्छे से सोचना समझना होगा कि इसका क्या असर होगा। आप अगर कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो आपको अपने फैसले धैर्य से लेने होंगे, तभी लाभकारी सिद्ध होंगे। अनावश्यक विवादों से दूर रहें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। ग्रहों की स्थिति आपको ऐसे मौके दे रही है जब आप आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में इस समय नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। रिश्तों में अपनापन पहले से ज्यादा महसूस होगा और मन भी अपने साथी के प्रति गंभीर होता जाएगा। जिन लोगों का लव रिलेशन काफी समय से चल रहा है, उनके रिश्ते अब प्रेम विवाह की दिशा में आगे बढ़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। परिवार में भी धीरे-धीरे सहमति बनने की स्थिति बन सकती है। हालांकि शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ थोड़ा रुखापन या भावनात्मक ड्रायनेस महसूस हो सकती है। बात होगी, साथ रहेगा, लेकिन कहीं न कहीं भावनाओं की खुली अभिव्यक्ति थोड़ी कम दिखाई देगी। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को मन में रखने के बजाय खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके लिए यह समय एक सुनहरा अवसर लेकर आता दिखाई दे रहा है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात या अचानक बढ़ती बातचीत आगे चलकर एक अच्छे रिश्ते का रूप ले सकती है।
आप काम को आगे के लिए छोड़ सकते हैं, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं होगा। करियर और व्यापारिक मामलों में ग्रहों का प्रभाव आपको ऐसी चीजों की तरफ ले जाएगा, जहां से आपके लिए चीजों को नए तरीके से शुरू करना आसान होगा। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं, इसलिए खास ध्यान दें। इस लिए नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी, हालांकि आर्थिक मामलों में आपको बड़े फैसले टालने हैं या फिर कोशिश करें कि किसी तरह की जल्दबाजी ना करें, आपको अच्छे से निवेश करना होगा और आपके लिए इससे पहले मार्केट के उतार-चढ़ावों को लेकर रिसर्च करना जरूरी है। पैसा निवेश करें या सेव करें, इसको लेकर भी अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सोचें, ऐसा ना हो इससे आपकी सेविंग खराब हो। पुराने संपर्कों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, हालांकि मानसिक थकान आपको हो सकती है। और कार्यभार के कारण शरीर में आलस्य महसूस हो सकता है। भोजन और नींद को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द, थकावट या हल्की बेचैनी जैसी समस्या बन सकती है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी दिखाई नहीं दे रही। रोजाना अपने रुटीन और डाइट को लेकर खास ध्यान दें, कोशिश करें कि आप वॉक जरूर करें और समय पर सोएं। इससे आपकी हेल्थ सुधरेगी और आप एक्टिव रहेंगे
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News