Motorola Edge 70 Pro Plus इंडिया लॉन्च कंफर्म, स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लेगा एंट्री – 91mobiles.com

मोटोरोला ने पिछले महीने इंडिया का पहला Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर वाला फोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका ‘प्रो+’ मॉडल भी लेकर आ रही है। इस अपकमिंग मोटोरोला फोन को टीज़ कर दिया गया है और Motorola Edge 70 Pro Plus इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है और यहां मोबाइल डिजाइन के साथ ही कैमरा फीचर्स का खुलासा भी हो गया है।

Motorola Edge 70 Pro Plus 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। फ्लिपकार्ट पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव करते हुए कंपनी ने अपकमिंग मोबाइल की पुष्टि कर दी है। जल्द ही मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर दी जाएगी। फोन पेज से खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल तीन कलर्स में लाया जाएगा। इसके Satin-Luxe Finish मॉडल को मैरून या वाइन रंग में, Sculpted Wood Finish मॉडल को ब्राउन रंग में और Twill-Inspired Finish वाले मॉडल को ब्लू या टील कलर में लाया जा सकता है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें मेन सेंसर Sony LYTIA का होगा जो OIS तकनीक से लैस होगा। फोन में पोर्टेट लेंस भी दिया जाएगा जो 24mm से लेकर 85mm तक की क्षमता के साथ फोटो कैप्चर करेगा। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी यह बेजल-लेस स्क्रीन होगी जिसके किनारे राउंड ऐज वाले होंगे।
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3.5x Telephoto periscope लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ ही वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Motorola Edge 70 Pro 5G फोन की बात करें तो इसे 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट के साथ 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 41,999 रुपये में लाया गया था। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 21,94,258 अचीव आ चुका है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसे IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W TurboPower तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News