—विज्ञापन—
Vedhika Kumar On Intimate Scenes: कई अभिनेत्रियों को बोल्ड सीन्स करने से दिक्कत होती है. लेकिन इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स के लिए खुद हामी भरी है. उन्होंने खुद इंटरव्यू में सीन्स को लेकर खुलकर बात की है.
साउथ फिल्मों में कई सारे बोल्ड सीन्स आपने जरूर देखे होंगे. ऐसे सीन्स से कई एक्ट्रेसेस असहज हो जाती हैं. लेकिन इस एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स के लिए हामी भरी है.
साउथ इंडियन फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री वेदिका कुमार (Vedhika Kumar) ने हाल ही में फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है.
वेदिका 38 साल की हैं, लेकिन उनकी मेनटेंन्ड बॉडी देखकर 25 साल वाली वाइब आती है. उन्होंने हाल ही में फिल्मों के बोल्ड सीन्स को लेकर बड़ा बयान दिया है.
38 वर्षीय वेदिका कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्हें पर्दे पर इंटीमेट सीन्स करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है. हालांकि, वे सीन्स सही तरह से फिल्माए गए हों.
वेदिका का कहना है कि अगर स्क्रिप्ट की मांग है कि सीन थोड़ा बोल्ड और इंटीमेट होगा, तो वो इसे करने के लिए तैयार हैं. उन्हें इस तरह के सीन्स करने में कोई आपत्ति नहीं.
वेदिका ने आगे स्पष्ट किया कि बोल्ड सीन्स करने में तब कोई परेशानी नहीं होगी, जब उनकी शर्तों को मंजूर किया जाए. उनकी मुख्य शर्त यह है कि ऐसे दृश्यों को शालीनता (Tastefully) और एक निश्चित सीमा के भीतर प्रोफेशनल तरीके से फिल्माया जाना चाहिए.
वेदिका इससे पहले फिल्म ‘द बॉडी’ (The Body) में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं थी, जहां उन्होंने अपने इंटीमेट सीन के अनुभव को याद करते हुए बताया कि प्रोफेशनल माहौल में ऐसे दृश्य सहजता से फिल्माए जा सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in