—विज्ञापन—
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि लोगों मैसेज करके नई राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने की वजह भी पूछी है, जिसका जवाब बताने जा रहा हूं। आम आदमी पार्टी को 15 साल दिए हैं, लेकिन हालातों ने मुझे पार्टी को छोड़ने का फैसला लेने के लिए मजबूर किया।
राघव ने बताया कि आम आदमी पार्टी अब भ्रष्ट लोगों के हाथों में हैं। उस पर अब कुछ ही लोगों का कंट्रोल है, जो अपने अनुसार पार्टी को चलाते हैं। उस पार्टी में अब काम करने वाला माहौल नहीं है। पार्टी की नीतियां भी जनसेवा करने वाली नहीं हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ा और अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में रहकर जनता के मुद्दों को संसद में उठाऊंगा।
राघव चड्ढा ने बताया कि राजनीति में आने से पहले प्रैक्टिसिंग CA था, बेहतरीन करियर आंखों के सामने था, जसे छोड़कर राजनीति में आया। जनसेवा, देशसेवा करने का जज्बा था, इसलिए एक नई पार्टी का फाउंडर मेंबर बना। उस पार्टी को 15 साल दिए। खून पसीने से मेहनत करके पार्टी को एक मुकाम पर पहुंचाया, लेकिन आज वो पार्टी काफी बदल गई है। वो पार्टी नहीं रही, जो मैंने बनाई थी।
राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी का वर्क एनवॉयरमेंट अब टॉक्सिक हो गया है। वहां काम नहीं करने दिया जाता। संसद में मुद्दों पर बोलने से रोका जाता है। इस पार्टी के लोग अब अपने फायदे के लिए काम करते हैं। ऐसा कई साल से महसूस कर रहा था। ऐसा लगने लगा था कि गलत पार्टी में सही आदमी फंस गया था। घुटन महसूस होने लगी थी। इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
राघव चड्ढा ने बताया कि मेरे सामने 3 विकल्प थे। पहला, राजनीति को छोड़कर CA का करियर वापस जॉइन करूं। दूसरा, आम आदमी पार्टी में रहूं और बिगड़ी चीजों को ठीक करूं। तीसरा, एक नई पार्टी के साथ जुड़कर अपनी एनर्जी और एक्सपीरियंस का पॉजिटिव यूज करूं। इनमें से तीसरा विकल्प चुनाव और आम आदमी पार्टी छोड़ दी। भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर नया सफर शुरू किया।
राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने अकेले आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ी। 6 और सांसदों ने इस्तीफा दिया। एक आदमी गलत हो सकता है, 7 लोग गलत कैसे हो सकते हैं? कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ा है। वह अलग बात है कि वर्करों का साथ छोड़ना इतनी बड़ी बात नहीं, जितनी बड़ी बात नेता, विधायक या सांसद का पार्टी छोड़ना होती है। आम आदमी पार्टी को अपने हालात सुधारने चाहिए, वरना खाली हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in