'घर का आधा kg सोना गलाकर किया दान' PM मोदी की अपील के बीच महिला की कहानी वायरल – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक नया सोना न खरीदने की अपील का असर अब धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है. पीएम मोदी ने युद्धस्थिति के मद्देनजर देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. इस बीच शिरडी में साईं के दर्शन करने आए कुछ भक्तों ने पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन करते हुए कहा कि मन्नत पूरी होने के बाद नया सोना खरीदकर चढ़ाने के बजाए घर का पुराना सोना भी अर्पित किया जा सकता है. श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि मन्नत पूरी होने के बाद सोना चढ़ाना जरूरी होता है.
शिरडी में रेखा रणमाले नाम की एक श्रद्धालु ने कहा, ‘शिरडी में दुनियभर से लोग मन्नत मांगने आते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वह सामर्थ्य के अनुसार सोना चढ़ाते हैं. अब पीएम मोदी ने लोगों को एक साल तक नया सोना खरीदने से मना किया है. ऐसे में लोग घर में रखे सोने को भी दान कर सकते हैं. आप पुराने जेवर पिघलाकर उन्हें दान कर सकते हैं.’ 
54 तोला सोना पिघलाकर दान किया
श्रद्धालु महिला ने आगे कहा, ‘मैंने भी साल 2015 में ऐसा ही किया था. तब मेरे पास करीब 54 तोला सोना (आधा किलो से ज्यादा) था. मैंने अपना सारा सोना पिघलाकर श्रद्धापूर्वक बाबा के चरणों में अर्पित कर दिया था.’ महिला ने आगे कहा कि अगर पीएम मोदी ने लोगों को नया सोना खरीदने से मना किया है तो वो भी इसी तरह मन्नत पूरी होने के बाद घर में रखा हुआ सोना दान कर सकते हैं. आपको बाद में जब सोना खरीदने का मौका मिलेगा, तब खरीद लेना.
इंदौर से आई एक अन्य महिला श्रद्धालु सुरभि मुद्गल का भी कुछ ऐसा ही कहना है. महिला ने कहा, ‘अगर आप दान करने के लिए नया सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर में रखे पुराने सोने को गलवाकर उसकी नई ज्वेलरी बनवाकर दान कर सकते हैं. हम साईं बाबा के बड़े भक्त हैं और अगर हमने कोई मन्नत मांगी है तो हमें ऐसा जरूर करना चाहिए.’
नया सोना खरीदने से इकोनॉमी पर बुरा असर
श्रद्धालु महिला ने आगे कहा कि हम लोग पीएम मोदी की अपील से भी पूरी तरह सहमत हैं, क्योंकि सोना खरीदने से हमारे देश की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ रहा है. हमें पीएम मोदी की अपील का समर्थन और बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था दोनों को दिखाना है. महिला ने कहा कि हमारे पास जो कुछ भी है, वो पूरी श्रद्धा के साथ हम बाबा के चरणों में अर्पित करना चाहेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News