शेखर सुमन के घर में रहता है भूत? फराह खान का हुआ ऐसा वेलकम, निकली चीख…उड़े होश – AajTak

Feedback
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अक्सर अपने व्लॉग में लोगों के आलिशान घर और खाने की खासियत को दिखाती हैं. लेकिन एक बार वो ऐसी जगह पहुंचीं, जहां कुछ मिनटों के लिए उन्हें भी हॉरर फिल्म वाला फील आने लगा. 
दरअसल, फराह रात के वक्त एक्टर शेखर सुमन के घर पहुंचीं, लेकिन वहां का नजारा देखकर उनकी हालत खराब हो गई. घर का दरवाजा खुला था, चारों तरफ अंधेरा पसरा था और ऊपर से बिल्ली की डरावनी आवाजें… बस फिर क्या था, फराह और उनके कुक दिलीप डर के मारे शेखर को आवाज लगाते हुए घर में घूमने लगे. इस पूरे मजेदार और थोड़े डरावने मोमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
शेखर के भूतिया घर में फराह!
शेखर ने फराह को रात के वक्त अपने घर पर बुलाया था. इस बात पर हैरानी जताते हुए वो जब शेखर के घर पहुंचीं तो दरवाजा खुला था. वहीं घर की लाइट्स भी ऑफ थीं. फराह और उनके कुक दिलीप घर में आवाज लगाते हुए शेखर को ढूंढते दिखे. फराह ने आवाज लगाकर पुकारा… हेलो, कोई है. अंधेरे और अकेले घर में इस बीच बिल्ली की भी आवाजें आईं जिससे दोनों डर गए. फराह की चीख भी निकल गई. 
पैनिक करते हुए फराह ने कहा कि- डर लग रहा है, इस घर में मैं दिन में आई हूं ये इतना अच्छा घर है. मैं बता नहीं सकती. फराह ने जब ऊपर जाकर देखा तो शेखर के पेट डॉग और बिल्ली ने उन्हें डरा दिया. वो भागकर नीचे आईं तो उन्हें शेखर मिले. 
शेखर ने फराह को देखते ही कहा कि- फराह तुम, ऊपर कैसे. और लोग नीचे से ऊपर जाते हैं तुम ऊपर से नीचे कैसे आ रही हो. फिर जब फराह ने बताया कि- इस घर में कोई नहीं था, यहां पूरा अंधेरा पड़ा था. लेकिन शेखर ने उनकी बातों को झुठलाते हुए कहा कि- ऐसा हो ही नहीं सकता. मैं यहीं बैठा फोन पर बातें कर रहा था. सारी लाइट्स ऑन थीं. 
इसके बाद जब फराह ने फिर से जिक्र किया कि नहीं सब अंधेरा था, तो शेखर कहते हैं कि- हां क्योंकि अंधेरे में ही सारे गुनाह छिप जाते हैं. 
20 साल से बंद पड़े घर में फराह ने की शूटिंग?
व्लॉग में इसके बाद फराह शेखर का खूबसूरत और आलीशान घर भी दिखाती हैं, और साथ में मिलकर सभी खूब बातें करते हैं, खाना पकाते और खाते हैं. इसके बाद जब वो रात के 12 बजे जब वो शेखर के घर से निकलकर अपने जाने लगती हैं तो बिल्डिंग का गार्ड उन्हें रोक लेता है और पूछता है कि आप लोग कहां गए थे? जब फराह कहती हैं कि हम शेखर सुमन जी के घर 20वें माले पर गए थे. तो गार्ड बताता है कि वो तो 20 साल से बंद है, वहां कोई रहता ही नहीं है. 
ये सुनकर फराह और दिलीप वहां से भागने लगते हैं, तो बिल्डिंग के बाहर उन्हें शेखर गाड़ी से उतरते हुए मिलते हैं, और बताते हैं कि वो ट्राफिक में अटक गए थे. चलो अब शूट करते हैं. इसके बाद फराह वहां से दिलीप को लेकर भाग निकलती हैं. शेखर उन्हें रोकते रह जाते हैं लेकिन फराह रुकती नहीं हैं. 
फराह के व्लॉग में शेखर और उनके परिवार का दिखाया मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. हर कोई कोरियोग्राफर-फिल्म मेकर की खूब तारीफ कर रहा है. वहीं शेखर संग उनके बॉन्ड पर भी खूब चर्चा हो रही है. 
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शेखर सालों बाद अपना नया टॉक शो लेकर आए हैं,  जिसका नाम शेखर टुनाइट है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News