मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
उत्तर-पूर्व तमिलनाडु और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य प्रदेश पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है।
विदर्भ क्षेत्र पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तर-पूर्व बिहार पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं।
कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के इलाकों पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
पश्चिम विदर्भ के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ/विंड डिस्कॉन्टिन्यूटी फैली हुई है
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
आंतरिक कर्नाटक, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा तथा ओडिशा और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
विदर्भ के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रही।
पॉडकास्ट वीडियो: Monsoon 2026 Update: 2002 जैसा खतरा फिर मंडराया, जल्दी आएगा मानसून लेकिन क्या होगी अच्छी बारिश?
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
वीडियो भी देखें: Monsoon कैसे आता है और पूरे भारत में कैसे आगे बढ़ता है, आसान भाषा में समझिए।
तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा तथा लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू चल सकती है।
उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।
Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है
India Monsoon Criteria: आखिर कैसे तय होता है भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून का आगमन?
Criteria-Onset Of Southwest Monsoon Over Indian Sub-Continent
Heatwave Alert: उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप, कई इलाकों में भीषण गर्मी का कहर
Heat Wave Over North, West, Central Parts of India: Severe Heat In Some Areas