—विज्ञापन—
Rajasthan Royals Possible Playing 11: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. लगातार दो हार के बाद RR की टीम ने LSG के खिलाफ जीत दर्ज करके धमाकेदार वापसी की है. अब उनकी भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है. 25 अप्रैल यानी आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. सभी के मन में सवाल होगा कि RR की टीम में कोई बदलाव होगा या नहीं. आइए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने IPL 2026 में धमाल मचाया है. अब SRH के खिलाफ भी उन्हें इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा. दोनों की जोड़ी ने अगर अच्छी शुरुआत दे दी, तो राजस्थान रॉयल्स को रोकना नामुमकिन सा हो जाएगा.
मिडल ऑर्डर में राजस्थान रॉयल्स के पास ध्रुव जुरेल, रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर के रूप में तीन शानदार बल्लेबाज हैं. जुरेल अच्छी फॉर्म में हैं. पराग और हेटमायर से SRH के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच में तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.
राजस्थान रॉयल्स के पास डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा के रूप में दो शानदार ऑलराउंडर हैं. वो गेंदबाजी के साथ अंतिम ओवरों में बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए भी जाने जाते हैं.
राजस्थान रॉयल्स के पास गेंदबाजी अटैक में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में दो शानदार तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा बृजेश शर्मा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रवि बिश्नोई की लेग स्पिन गेंदबाजी SRH के लिए घातक साबित हो सकती है.
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राजस्थान रॉयल्स की टीम तुषार देशपांडे या शुभम दुबे का उपयोग कर सकती है. दुबे जरूरत पड़ने पर बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए आ सकते हैं. अगर RR दूसरी पारी में गेंदबाजी करती है, तो तुषार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (wk), रियान पराग (c), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर. (इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे/शुभम दुबे)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in