Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच आज फिर से पेट्रोल और डीजल पर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी की हैं। आज करीब 1 रुपये का इजाफा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ है। बता दें, इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल का रेट 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था। तब 2022 के बाद पहली बार कीमतों में इजाफा हुआ था।
दिल्ली – 98.64 रुपये
कोलकाता – 109.70 रुपये
मुंबई – 107.59 रुपये
चेन्नई – 104.46 रुपये
गुरुग्राम – 99.29 रुपये
नोएडा – 98.91 रुपये
बेंगलुरू – 107.12 रुपये
भुवनेश्वर – 105.05 रुपये
चंडीगढ़ – 98.10 रुपये
हैदराबाद – 111.38 रुपये
जयपुर – 109.32 रुपये
लखनऊ – 98.40 रुपये
पटना – 110.02 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 111.71 रुपये
नई दिल्ली – 91.58 रुपये
कोलकाता – 96.07 रुपये
मुंबई – 94.08 रुपये
चेन्नई – 96.11 रुपये
गुरुग्राम – 91.80 रुपये
नोएडा – 92.21 रुपये
बेंगलुरू – 95.04 रुपये
भुवनेश्वर – 96.68 रुपये
चंडीगढ़ – 86.09 रुपये
हैदराबाद – 99.95 रुपये
जयपुर – 94.50 रुपये
लखनऊ – 91.73 रुपये
पटना – 96.05 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 100.60 रुपये
सोमवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखन को मिली। ब्रेंट क्रूड का रेट 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ था। यानी कीमतों में भारी तेजी आई है। जिसकी वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 10-10 रुपये की बढ़ोतरी आवश्यक है। नहीं तो सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। तेल कंपनियों ने 5 दिन में 4 रुपये की बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की है। आने वाले दिनों में अगर कच्चे तेल का मार्केट ऐसे ही बढ़ा हुआ रहा तब की स्थिति में पेट्रोल और डीजल का रेट फिर से बढ़ सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की है। इसके पीछे की वजह मौजूदा स्थिति है। भारत तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। गिरते रुपये ने इंपोर्ट बिल में इजाफा किया है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play