कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत में दो नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक कार Honda ZRV के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर पहला …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत में जल्द ही दो नई कारों को लॉन्च किया जाएगा। इनमें से एक कार Honda ZRV को भी लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया गया है। इस टीजर से कार की क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
होंडा की ओर से विस्तार करते हुए जल्द ही जेडआर वी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस कार के पहले टीजर को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में गाड़ी के फ्रंट डिजाइन की झलक को दिखाया गया है। जिसके साथ एसयूवी की एलईडी हेडलाइट को देखा जा सकता है। कुछ सेकेंड के टीजर में निर्माता की ओर से जेडआर वी के टीजर के साथ लिखा हुआ है कि क्या होता है जब थ्रिलिंग परफॉर्मेंस के साथ एडवांस हाइब्रिड तकनीक को दिया जाता है।
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस गाड़ी को होंडा सिटी फेसलिफ्ट के साथ भारत में 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी भी दी जाएगी।
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही कीमत की सही जानकारी को दिया जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारतीय बाजार में 50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
होंडा की ओर से जेडआर वी को भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan, MG Majestor जैसी एसयूवी के साथ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- CNG के दाम बढ़ने से आप भी हैं परेशान? इन कारों को खरीदने के बाद नहीं बिगड़ेगा बजट