Feedback
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के कार्यकारी निदेशक और चीफ टेस्ट पायलट (फिक्स्ड विंग) ग्रुप कैप्टन केके वेणुगोपाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. वे पहले भारतीय टेस्ट पायलट बन गए हैं, जिन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था सोसाइटी ऑफ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट्स (SETP) का फेलो चुना गया है.
SETP विश्व की सबसे प्रमुख संस्था है, जो एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट्स और एयरोस्पेस प्रोफेशनल्स का समुदाय है. यह संस्था कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर में स्थित है. फेलो का दर्जा उन टेस्ट पायलट्स को दिया जाता है, जिन्होंने फ्लाइट टेस्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो. ग्रुप कैप्टन वेणुगोपाल को यह सम्मान उनके 25 वर्ष से अधिक के करियर और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है.
यह भी पढ़ें: गजब! PAK ने जिन दो एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने का किया दावा, वो हैं ही नहीं
HAL ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को गर्व है कि उसके कार्यकारी निदेशक और चीफ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन केके वेणुगोपाल को सोसाइटी ऑफ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट्स का फेलो चुना गया है. वे इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय टेस्ट पायलट हैं.
ग्रुप कैप्टन केके वेणुगोपाल पिछले 25 वर्षों से भारतीय वायुसेना और HAL के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण उड़ानें उड़ा रहे हैं. उन्होंने कई स्वदेशी विमान कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है. इनमें प्रमुख हैं…
यह भी पढ़ें: ’22 मिनट में PAK के छक्के छुड़ाए, फिर रुक गए…’, ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी चीफ ने खोले कई राज
भारतीय एयरोस्पेस के लिए गर्व की बात
यह सम्मान न सिर्फ ग्रुप कैप्टन वेणुगोपाल की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे भारतीय एयरोस्पेस उद्योग और HAL के लिए गर्व की बात है. इससे साबित होता है कि भारतीय टेस्ट पायलट अब विश्व स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं. HAL के चेयरमैन और अन्य अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है.
SETP क्या है?
सोसाइटी ऑफ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट्स 1950 के दशक से सक्रिय है. यह उन पायलट्स को मान्यता देती है जो नए विमानों का परीक्षण करते हैं. उड़ान सुरक्षा तथा प्रौद्योगिकी के विकास में योगदान देते हैं. दुनिया भर के बेहतरीन टेस्ट पायलट्स इसके सदस्य होते हैं. फेलो का दर्जा बहुत चुनिंदा होता है.
ग्रुप कैप्टन केके वेणुगोपाल की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत का प्रतीक है. यह युवा पायलटों और एयरोस्पेस इंजीनियरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. HAL और भारतीय वायुसेना के प्रयासों से देश अब स्वदेशी विमानों के डिजाइन, विकास और परीक्षण में विश्व स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू