RR vs LSG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी जानकारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026, RR vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. प्लेऑफ की जंग के बीच आज यानी मंगलवार, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. एक तरफ राजस्थान की टीम के लिए पिछले कुछ मुकाबलों में मिली हार के बाद करो या मरो की स्थिति बन गई है. प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए राजस्थान को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
दूसरी ओर, लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम अब सम्मान बचाने और सीजन का अंत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद हैं. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
RCB, GT और SRH पहले ही IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब आखिरी स्थान के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई जारी है. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने IPL 2026 में अब तक खेले 12 में से 6 मैचों में जीत हासिल की हैं, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान की टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6 स्थान पर पहुंच गई है. अब प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए राजस्थान को अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे.
अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है, तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही लगभग प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है, लेकिन इस मुकाबले को जीतकर वह राजस्थान के लिए जरूर मुश्किलें खड़ा कर सकती है. ऐसे में राजस्थान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है.
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.

Su-prabhaat from Sooryavanshi ☀️ pic.twitter.com/P2ggYWNHXb
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News