सोने का ताजा भाव जानिए
Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 19 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर 3 बजे तक 0.27% बढ़कर यानी 428 रुपये बढ़त के साथ 1,59,829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोना 1,57,739 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 1.62 लाख रुपये प्रति 10 पर स्थिर रहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,535.23 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 598 रुपये चढ़कर 1,59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 598 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी कारोबार में, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 4,553.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद घरेलू सर्राफा कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें सोमवार को स्थिर रहीं। पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में कमजोरी के चलते भारी बिकवाली हुई थी, जिसके बाद यह स्थिति बनी। हालांकि, स्थानीय कीमतों में गिरावट सीमित रही, क्योंकि भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और कमजोर होकर रिकॉर्ड निचले स्तर करीब 96.37 पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि कमजोर रुपये ने घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट को थामने में मदद की।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में कॉमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोमवार को हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि डॉलर और तेल की कीमतों ने पिछले सप्ताह की अपनी बढ़त को आगे जारी रखा। इस बीच, अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन कुछ हद तक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुआ, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रौद्योगिकी, व्यापार और शुल्क जैसे विवादित मुद्दे नहीं उठाए। सिंह ने आगे कहा कि नतीजतन, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में तेजी आई, जिससे सोने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (कॉमोडिटी और मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे घटनाक्रमों के साथ-साथ रुपये-डॉलर की चाल पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिससे सर्राफा बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोने की कीमतें डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गईं, क्योंकि बढ़ते वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के कारण सर्राफा पर दबाव बना रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल … और देखें