IPL से धोनी का संन्यास या फिर होगी मैदान पर वापसी? चेपॉक में CSK की हार के बाद सामने आया ये भावुक वीडियो! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत से पहले एमएस धोनी को चोट लगी थी. इसी वजह से अब तक पूर्व भारतीय कप्तान की मैदान पर वापसी नहीं हुई है. हर मैच से पहले फैंस धोनी की वापसी की उम्मीद लगाते हैं. IPL 2026 में चेन्नई की सरजमीं पर CSK का आखिरी मैच 18 मई को खेला गया. फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि इस मुकाबले में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे और यह उनके IPL करियर का आखिरी मैच होगा. हालांकि, एमएस धोनी नहीं खेले लेकिन मैच के बाद आए भावुक वीडियो ने फैंस के बीच कन्फ्यूजन बढ़ा दिया है.
CSK ने IPL 2026 में चेन्नई में अपना आखिरी लीग स्टेज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में एमएस धोनी नहीं खेल पाए और CSK को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने चेपॉक के मैदान पर उन्हें देखने आए फैंस का अभिवादन किया. इसी बीच सभी का मुख्य फोकस एमएस धोनी पर था, जिन्होंने CSK की जर्सी में फैंस का अभिनंदन किया. इसी बीच उनकी मुलाकात CSK के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना से भी हुई. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे धोनी आखिरी बार चेपॉक के मैदान पर बतौर CSK खिलाड़ी आए हों.
आप नीचे यह भावुक वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- भारत में होगा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का महामुकाबला, BCCI से मिली हरी झंडी, ऐसा रहेगा प्लान!
एमएस धोनी ने जिस तरह से फैंस से मुलाकात की और ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो क्लिक कराई. ऐसा लग रहा है, जैसे धोनी ने अब अपने करियर का अंत करने का फैसला कर लिया है. हालांकि, IPL 2026 में अभी चेन्नई सुपर किंग्स का एक मैच बचा है और धोनी यह मैच खेलकर संन्यास ले सकते हैं. धोनी ने कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चेपॉक के मैदान पर CSK फैंस के सामने अपना IPL करियर खत्म करना चाहते हैं. अगर वो अपने वादे को निभाना चाहते हैं, तो फिर IPL 2027 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
A post shared by IPL (@iplt20)
ये भी पढ़ें:- पैट कमिंस ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ हुआ बड़ा उलटफेर

Men see, men get emotional! 🥺💛

The soul of Chepauk, #MSDhoni, walks with pride as the crowd showers him with love 🙌#TATAIPL | #CSKvsSRH pic.twitter.com/ber8t6yAEb
ये भी पढ़ें:- भारत में होगा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का महामुकाबला, BCCI से मिली हरी झंडी, ऐसा रहेगा प्लान!
एमएस धोनी ने जिस तरह से फैंस से मुलाकात की और ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो क्लिक कराई. ऐसा लग रहा है, जैसे धोनी ने अब अपने करियर का अंत करने का फैसला कर लिया है. हालांकि, IPL 2026 में अभी चेन्नई सुपर किंग्स का एक मैच बचा है और धोनी यह मैच खेलकर संन्यास ले सकते हैं. धोनी ने कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चेपॉक के मैदान पर CSK फैंस के सामने अपना IPL करियर खत्म करना चाहते हैं. अगर वो अपने वादे को निभाना चाहते हैं, तो फिर IPL 2027 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
A post shared by IPL (@iplt20)
ये भी पढ़ें:- पैट कमिंस ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ हुआ बड़ा उलटफेर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News