ना कोई जाना-पहचाना चेहरा, ना बड़ा बजट… 2001 की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
2001 Superhit Film: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. फिर चाहे वो बड़े बजट की मूवी हो या फिर छोटे बजट की ही फिल्म क्यों ना हो? साल 2001 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका चर्चा आज भी होती है और लोग इसे आज भी देखना पसंद करते हैं. फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि इसमें ना तो बड़ा स्टार था और ना ही इस फिल्म का बजट ज्यादा बड़ा था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि बहुत ही शांत और खूबसूरत फिल्म ‘तुम बिन’ है. इस फिल्म में कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं था, लेकिन फिल्म ‘तुम बिन’ दर्शकों के बीच चर्चा में थी. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक कनाडाई बिजनेस एम्पायर के मालिक अमर शाह (राकेश बापट) की एक अचानक हुए रोड एक्सीडेंट में मौत से शुरू होती है.
फिल्म में आप देखेंगे कि ये एक्सीडेंट अनजाने में शेखर (प्रियांशु चटर्जी) की वजह से होता है. शेखर कानून से बच जाता है, लेकिन उसका जमीर और गिल्ट उसे परेशान करता है और वो अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए, शेखर अमर शाह के बर्बाद हो चुके बिजनेस और उसके दुखी परिवार की मदद करने के लिए कनाडा जाता है.
बता दें कि इस फिल्म को 13 जुलाई 2001 को रिलीज किया गया था. फिल्म अपनी रिलीज के समय ज्यादा एडवांस बुकिंग नहीं कर पाई थी. फिल्म की रिलीज के पहले शुक्रवार को थिएटर में बहुत कम लोग थे, लेकिन जैसे-जैसे शनिवार और रविवार पास आए, वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी का असर हुआ, तो दूसरे हफ्ते में फिल्म के शो फुल हो गए और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘तुम बिन’ ने कई बड़े शहरों में अपनी सिल्वर जुबली (25 हफ्ते) मनाई थी. भले ही फिल्म का बजट कम था, लेकिन इस फिल्म ने मेकर्स को बहुत ज्यादा प्रॉफिट दिया था और ये साल 2001 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बन गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजट लगभग 2.75 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 8.28 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए भले ही समय बीत चुका है, लेकिन इस फिल्म की आज भी चर्चा होती है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जिसमें थे 3 सुपरस्टार्स, अब तीनों ही ट्रेडिंग में, जानें क्यों?

न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News