एनटीए को नीट यूजी का पेपर लीक होने की सूचना सबसे पहले किसने दी थी? किसकी एक ईमेल से देश में हड़कंप मच गया और 22 लाख छात्रों के मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट को रद्द करना पड़ा। इस शख्स का नाम है शशिकांत सुथार। राजस्थान के सीकर में पढ़ाने वाले केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार ने ही सबसे पहले नीट यूजी 2026 पेपर लीक की पोल खोली। उन्होंने बताया कि 3 मई की शाम परीक्षा खत्म होने के बाद उनके मकान मालिक ने उन्हें एक वायरल गेस पेपर की पीडीएफ दिखाई थी जिससे केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न हूबहू मैच हो रहे थे।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक के कथित मामले में व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार ने न्यूज एजेंसी एएनआई व पीटीआई से कहा, “3 मई को शाम 5.00 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद मैंने NEET के प्रश्न पत्र का विश्लेषण किया। उसकी समीक्षा करने के बाद मैं अपने मकान मालिक से मिला, जिन्होंने मुझे एक वायरल PDF फाइल दिखाई। उन्होंने मुझसे यह चेक करने के लिए कहा कि क्या उस PDF में दिए गए कोई भी प्रश्न वास्तव में परीक्षा के पेपर में आए थे। जब मैंने PDF के केमिस्ट्री वाले हिस्से की जांच की, तो मुझे पता चला कि उसमें वे सभी 45 प्रश्न हूबहू मौजूद थे, जो उस दिन की NEET परीक्षा में आए थे। यह देखकर हम दोनों ही हैरान रह गए। फिर मैंने उनसे पूछा कि क्या उनके पास ऐसी कोई और PDF भी है। इसके बाद उन्होंने मुझे बायोलॉजी की PDF भी दिखाई।’
सुधार ने आगे कहा, ‘एक साथी शिक्षक की मदद से हमने बायोलॉजी गेस पेपर PDF के प्रश्नों को मिलाया, करीब 90 सवाल मैच हो गए। उसी पल समझ आ गया कि मामला बेहद गंभीर है। हमने उसी रात देर से इस मामले की औपचारिक शिकायत प्रशासन से की। इस मामले को आगे बढ़ाते हुए हमने संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया; हमने NTA, CBI और शिक्षा मंत्रालय को ईमेल भेजे। 7 मई को एनटीए को ईमेल किया था। अगले दिन, 8 मई की सुबह से ही उनके पास एनटीए और सीबीआई (CBI) के फोन और मैसेज आने शुरू हो गए। मैं इन सभी एजेंसियों का आभार व्यक्त करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने बहुत तेजी से जवाब दिया और तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने इस कदाचार में शामिल लोगों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है, और उन्हें देश तथा दुनिया के सामने बेनकाब किया है।’
टीवी इंटरव्यू में शशिकांत ने कहा, ‘उसी रात वे सीकर के उद्योग नगर थाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने उनसे लिखित शिकायत और साक्ष्य मांगे। इसके बाद अगले चार दिनों तक उन्होंने वायरल पीडीएफ, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल सबूत जुटाए।’
आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुथार राजस्थान के सीकर में गुरुकृपा कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री के टीचर थे, मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले के नोहर के रहने वाले हैं। सुथार ने कहा कि नीट अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड टेस्टिंग (CBT) मोड में लेने की बात हो रही है लेकिन यह भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। नीट यूजी को प्री और मेन्स में लेना चाहिए ताकि अगर एक चरण में पेपर लीक हो भी जाए तो दूसरा चरण फर्जीवाड़े को रोक दे।
शशिकांत के अनुसार, 180 में से लगभग 135 सवाल लीक हुए थे। हालांकि, उनके पास फिजिक्स के पेपर से संबंधित कोई जानकारी या पीडीएफ उपलब्ध नहीं थी।
सीकर को पेपर लीक का केंद्र बताने वाली खबरों पर उन्होंने कहा कि अभी तक वहां से कोई बड़ी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई संलिप्तता साबित हुई है।
उन्होंने सीकर का बचाव करते हुए कहा कि वहां का पूरा सिस्टम, शिक्षक और ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र बहुत मेहनती हैं और वहां के परिणाम मेहनत की वजह से आते हैं, धांधली की वजह से नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी बाहरी राज्यों (जैसे महाराष्ट्र, नासिक, गुड़गांव) से हैं
उन्होंने बताया कि वे खुद कोटा में नीट की तैयारी कर चुके हैं और पिछले 12 सालों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बच्चों की दिन-रात की मेहनत, भूख और नींद के सैक्रिफाइस को देखकर उन्होंने अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना यह कदम उठाया। उनके पिता और सब-इंस्पेक्टर भाई रविकांत सुथार ने उन्हें इसके लिए पूरा मानसिक सहयोग दिया।
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play