Bihar News Live: BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले बड़ा एक्शन, कई छात्र नेता पुलिस हिरासत में – Navbharat Times

झारखंड की धनबाद संभागीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धनबाद संभागीय कारागार के जेलर दिनेश वर्मा ने बताया कि अपनी पत्नी की हत्या के सिलसिले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी कुछ दिन पहले बेहोश हो गया था और उसे इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल ले जाया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘इलाज के बाद उसे वापस जेल लाया गया, लेकिन सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है।’ मृतक गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्रामडीह निवासी था और उसे 16 मई को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने लकड़ी की पॉलिश की आड़ में शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गिरोह कथित तौर पर ‘लकड़ी की पॉलिश’ के लेबल वाले कार्टन का इस्तेमाल करता था और शराब की बोतलों को लकड़ी के बुरादे से ढकी प्लास्टिक की बाल्टियों में भरकर पूर्वी राज्य बिहार भेजता था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध की धाराओं के तहत इस गिरोह की जांच की जा रही है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 के लिए रिक्तियों की घोषणा में देरी को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन की बढ़ती आशंकाओं के बीच, पटना प्रशासन ने मंगलवार को कोचिंग संस्थानों के संचालकों और शिक्षकों को कड़ी चेतावनी जारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी से संकेत मिला था कि छात्र पटना कॉलेज के आसपास बड़े पैमाने पर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और बहादुरपुर पुलिस स्टेशन में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन का तेजी से विकास हो रहा है। हम लोगों का उद्देश्य अगले 5 वर्ष में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी जिलों में एयर कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिये रोडमैप तैयार कर रही है। सिविल विमानन विभाग राज्य में हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और समावेशी विकास को लेकर विस्तृत योजना पर तेजी से काम करे। पूर्वी भारत में बिहार को क्षेत्रीय ऐविएशन हब के रूप में विकसित करने के लिये काम किया जा रहा है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नेपाल सीमा से सटे राज्य के जिलों में सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यहां इन जिलों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि असाधारण सतर्कता से संबंधित केंद्र सरकार के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार की नेपाल के साथ लंबी और खुली सीमा है, जिसका इस्तेमाल कई बार अन्य देशों से आने वाले घुसपैठिये भारत में प्रवेश करने के लिए करते हैं।
अखिल भारतीय रसायनज्ञ एवं औषधि विक्रेता संगठन(एआईओसीडी) के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन से दवाओं की सप्लाई में रुकावट आने की आशंका है, क्योंकि 12.4 लाख से अधिक निजी मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है। ‘बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन’ से जुड़े रवि कुमार ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह की फार्मेसियों पर एक जैसे नियम लागू होने चाहिए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News