पंकज चौधरी
UP News Live: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट विस्तार के बाद अब यूपी भाजपा संगठन की नई टीम के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के लिए लखनऊ स्तर पर लंबी चली कवायद के बाद संभावित पदाधिकारियों के नामों की सूची दिल्ली भेज दी गई है। दिल्ली में आज नई टीम पर मंथन होगा।
यूपी के बुंदेलखंड में गर्मी ने जनपद बांदा में 37 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जनपद बांदा पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। साथ ही 37 वर्ष पहले 48 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंचा था। मंगलवार को पूरा जनपद में भीषण लू की चपेट में रहा।
राम जानकी ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन
बहराइच में फखरपुर कस्बा में स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा के मंदिर परिसर में 11 ज्योतिर्लिंगों का पार्थिव स्थापित किया गया है जिसमें कस्बा वासियों द्वारा सामूहिक पार्थिव पूजन व रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी विजयानंद शास्त्री ने बताया की अधिक मास में भगवान शिव की आराधना व रुद्राभिषेक और पार्थिव शिवलिंग पूजन करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।
मंदिर में वैदिक आचार्य द्वारा मंत्रोचार से विधि विधान से दूध जल शरबत घी शहद गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ के पार्थिव का पूजन व रुद्राभिषेक हो रहा है ।पूजन में महिलाओं एवं युवाओं में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रातः काल से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के जयकारो से गूंज उठता है जिससे पूरे कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर बेटी की मौत, मां झुलसी
सीतापुर में रेउसा के सेमरा गांव में बुधवार को बिजली पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर किशेारी की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में अक्रोश है। ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रेउसा के सेमरा गांव निवासी शम्सुद्दीन की पत्नी शेरबानों बुधवार को घर के बाहर बनी झोपड़ी के पास साफ-सफाई कर रहीं थी। पास में ही बिजली का पोल लगा है। इस बीच शेरबानो पोल के स्टे वॉयर की चपेट में आ गई। मां की चीख सुन बेटी रूमेशा (13) दौड़ी मां को बचाने में रूमेशा भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे देख आसपास के लोगों ने किसी तरह बिजली कटवाई।
टावर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे तक काटा जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के भारत नेपाल सरहद पर स्थित रूपईडीहा थाने व कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के पास एक मोबाइल टावर पर बुधवार सुबह एक किशोरी चढ़ गई। उसने टावर पर चीख कर जमकर हंगामा काटा। उसके परिजन पहुंच गए। तमाशबीनों की भारी भीड़ इकठ्ठा होकर रील बनाने लगी। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही रूपईडीहा थाने में तैनात निरीक्षक अपराध गणेश तिवारी, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, भीम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी एक दो बच्चे के पिता से शादी करने की जिद पर अढ़ी टावर से उतरने से इंकार करती रही। सिपाही अयोध्या प्रजापति ने दो घंटे बीतने पर टावर पर चढ़ किशोरी को समझा बुझा कर उतारा गया।
राहुल गांधी के अमेठी आगमन से पहले शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
अमेठी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित अमेठी दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। मंगलवार को गौरीगंज फल मंडी के पास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे लगाते रहे।
प्रदर्शनकारियों ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का कहना था कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जबकि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर
बहराइच में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू किए है। रानीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अभय सिंह यादव को कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कैसरगंज थाने में तैनात निरीक्षक अपराध संजीव कुमार पाल को निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को रानीपुर थाने में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को यातायात द्वितीय की कमान दी गई है।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बहराइच में एक युवक को मंगलवार रात अचानक चक्कर आया। वह भूमि पर गिर गया। उसके हाथ पैर, शरीर ऐंठने लगा। परिजन आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाए ।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले जाने लगे। तो चिकित्सकों ने रोक दिया। संदेहास्पद मौत के मद्देनजर नगर कोतवाली की अस्पताल चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गोंडा में गुदगुदियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मौके पर जूते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। जीआरपी के मेमो पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछुड़ी के निवासी राम मूर्ति पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र शिव बाबू पांडेय बीते रात गोंडा बहराइच रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन बनगाई के रेलवे क्रॉसिंग गुदगुदियापुर के गेट संख्या 11 सी के पास बहराइच से गोंडा की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत के मजरा सीताद्वार निवासी एक विवाहिता की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैनिहिवा मदारा निवासी संचित यादव ने अपनी पुत्री नेहा (25) का विवाह छह वर्ष पूर्व इकौना के ग्राम टंडवा महंत के सीताद्वार निवासी सुनील यादव पुत्र छैल बिहारी के साथ किया था।
ससुरालीजनों के अनुसार नेहा मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। मंगलवार देर शाम नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर सीओ आलोक कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
कार छोड़ पैदल कोर्ट पहुंचे जिला जज
गोंडा जनपद में बुधवार को जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह सहित सभी जजों ने सरकारी वाहनों का उपयोग छोड़ पैदल ही कचहरी पहुंचकर अनूठी मिसाल पेश की। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह सुबह केंद्रीय नाजिर विजय यादव, अर्दली दयाशंकर तिवारी व सुरक्षाकर्मी वीरेंद्र कुमार के साथ पैदल निकले तो आने जाने वाले लोग कौतूहल से देखने लगे।
जजों को आम लोगों की तरह सड़क पर पैदल चलते देख हर कोई हैरान रह गया। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम संकट, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिवार ने यह सामूहिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी जजों के आवास कचहरी के पास हैं, इसलिए छोटी दूरी के लिए वाहनों का प्रयोग बंद कर पैदल चलने का संकल्प लिया गया है।
लोगों ने राहुल गांधी से मिलकर बताइए अपनी समस्या
रायबरेली में सांंसद आवास भूमि में स्थित गेस्ट हाउस में राहुल गांधी से मिलने हजारों लोग पहुंचे। किसी ने बुढ़ापे की लाठी मांगी तो किसी ने इलाज के लिए आर्थिक सहयोग मांगा। कई संगठनों ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सभी को आश्वस्त किया कि वह समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव
बहराइच जिले के रुपईडीहा थाने के सुमेरपुर नरायनापुर के मजरे कन्हरा गांव के बाहर मंगलवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से लटकता मिला । जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रूपईडीहा थाने के सुमेरपुर नरायनापुर के कन्हारा गांव निवासी रोहित (19) पुत्र राम फेरन 17 मई सुबह से घर निकला, फिर वह घर नहीं लौटा। गुमसुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे । देर रात सबुना गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ पर रोहित का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अमेठी में पोस्टर वार से गरमाई राजनीति, सांसद किशोरी लाल शर्मा पर उठे सवाल
अमेठी जिले में पोस्टर वार शुरू होने के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। स्थानीय कस्बे के तहसील परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कांग्रेस कार्यालय, मुंशीगंज समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में सांसद किशोरी लाल शर्मा से सवाल पूछे गए हैं और पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी के कार्यकाल के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है।
पोस्टरों में लिखा गया है, “दो साल किशोरी, क्या किया?” साथ ही आरोप लगाया गया है कि सांसद बनने के बाद केवल एक स्कूल बस दी गई, जो एक कांग्रेस नेता के स्कूल में लगाई गई, तथा एक एम्बुलेंस उनके ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल को उपलब्ध कराई गई।
दूसरे पोस्टर में सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो वर्षों के कार्यों की तुलना पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी के पांच वर्षों के कार्यकाल से की गई है। पोस्टरों में स्मृति ईरानी के कार्यकाल के दौरान अमेठी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।
रिकवरी एजेंट के घर बमबाजी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो अन्य भी दबोचे गए
गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर इलाके में बीते सोमवार की रात बमबाजी करने वाले एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बदमाश की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी भी दबोचे गए है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह के घर पर दो युवकों ने देसी बम फेंक दिए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पूरे घर में धुआं भर गया और परिवार दहशत में आ गया। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे बदमाश को पुलिस टीम ने रोका। इस पर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया।
UP Weather: देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तापिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार
यूपी के बुंदेलखंड में गर्मी ने जनपद बांदा में 37 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जनपद बांदा पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। साथ ही 37 वर्ष पहले 48 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंचा था। मंगलवार को पूरा जनपद में भीषण लू की चपेट में रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर: देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तापिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार
यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी; पंकज चौधरी की टीम पर आज दिल्ली में मंथन
उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट विस्तार के बाद अब यूपी भाजपा संगठन की नई टीम के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के लिए लखनऊ स्तर पर लंबी चली कवायद के बाद संभावित पदाधिकारियों के नामों की सूची दिल्ली भेज दी गई है। दिल्ली में आज नई टीम पर मंथन होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी; पंकज चौधरी की टीम पर आज दिल्ली में मंथन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play