Feedback
शादियों में दूल्हे की एंट्री आपने घोड़ी पर देखी होगी, लग्जरी कार में देखी होगी, कभी-कभी हेलिकॉप्टर तक में देखी होगी. लेकिन अकोला के एक गांव में दूल्हा-दुल्हन ने ऐसी एंट्री की कि पूरा इलाका देखने उमड़ पड़ा. यहां शादी के मंडप तक पहुंचने के लिए चुनी गई सवारी थी- ट्रैक्टर…
मामला टिटवा गांव का है. यहां ओमप्रकाश गावंडे और अनुश्री की शादी हो रही थी. हर कोई सोच रहा था कि दूल्हा शायद कार में आएगा या पारंपरिक घोड़ी पर. लेकिन जैसे ही सजा-धजा ट्रैक्टर गांव की सड़क से मंडप की तरफ बढ़ा और उस पर दूल्हा-दुल्हन साथ बैठे दिखाई दिए, लोग हैरान रह गए. मोबाइल कैमरे निकल आए, वीडियो बनने लगे और देखते ही देखते यह शादी चर्चा का विषय बन गई.
यहां देखें Video
दरअसल, ओमप्रकाश किसान परिवार से जुड़े हैं. उनके लिए ट्रैक्टर सिर्फ खेत जोतने की मशीन नहीं, बल्कि रोजी-रोटी और पहचान का हिस्सा है. इसलिए शादी जैसे सबसे खास दिन पर उन्होंने अपनी जड़ों को ही सम्मान देने का फैसला किया. यह सिर्फ एंट्री नहीं थी, बल्कि एक मैसेज भी था कि आधुनिकता चाहे जितनी बढ़ जाए, गांव और मिट्टी से रिश्ता नहीं टूटना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सजा काट चुके कैदी पर आया लेडी जेलर का दिल… फिरोजा खातून और धर्मेंद्र सिंह की अनोखी शादी, VHP नेता ने किया कन्यादान
शादी में मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया था और पूरे पारंपरिक अंदाज में दूल्हा-दुल्हन उस पर बैठकर पहुंचे. माहौल में गांव की खुशबू थी और इस अनोखे अंदाज ने समारोह को और खास बना दिया. जहां एक तरफ आजकल शादियों में दिखावे की होड़ होती है, वहीं यहां सादगी नजर आई.
गावंडे परिवार का कहना है कि ‘शेती ही आमची माय-माऊली आहे’- यानी खेती हमारी मां जैसी है. यही सोच इस पूरे समारोह में नजर आई. ट्रैक्टर पर एंट्री करके उन्होंने जताया कि किसान की पहचान उसकी जमीन और खेती से है, और उसी पर गर्व होना चाहिए. सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चा हो रही है. लोग वीडयो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि किसान जीवन को सलाम करने का तरीका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू