Kurukshetra News: बेहतर भविष्य का सपने लेकर गया था कनाडा, सुबह कमरे में मृत मिला हरियाणा का छात्र – Zee News

Kurukshetra News: परिवार के मुताबिक, वीरेन (मृतक) हर रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था. सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया. इसके बाद साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई मूवमेंट नहीं मिली. जब करीब जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी.
Trending Photos
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के एक स्टूडेंट की कनाडा में मौत हो गई. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिवार ने सरकार से बेटे के शव को भारत मंगवाने की गुहार लगाई है. युवक करीब 2 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था. जहां सुबह उसका शव कमरे से बरामद हुआ.

मृतक स्टूडेंट की पहचान लाडवा के गजलाना गांव के वीरेन रंगा के रूप में हुई है. वीरेन मार्च 2024 में कनाडा गया था और वहां के सरे शहर में अपनी पढ़ाई कर रहा था. वीरेन की मौत की वजह सामने नहीं आई. परिवार ने उसे हाई एजुकेशन के लिए कनाडा भेजा था.

दोस्तों ने की उठाने की कोशिश
परिवार के मुताबिक, वीरेन हर रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था. सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया. इसके बाद साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई मूवमेंट नहीं मिली. जब करीब जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल वीरेन की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
बड़े सपने लेकर गया था कनाडा
वीरेन बेहतर भविष्य और पढ़ाई के सपने लेकर कनाडा गया था. वीरेन शांत स्वभाव का और पढ़ाई में अच्छा था. उसकी अचानक मौत की खबर से पूरे इलाके में दुख का माहौल है. परिवार लगातार कनाडा में उसके दोस्तों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.
पिता बिजली बोर्ड में फॉरमैन
वीरेन के पिता राजेद्र रंगा बिजली निगम में फॉरमैन हैं और बाबैन बिजली बोर्ड में तैनात है. वीरेन का बड़ा भाई आदित्य हिमाचल प्रदेश की यूनिवर्सिटी से वेटरनरी सर्जनका कोर्स कर इंटरशिप कर रहा है, जबकि वीरेन की मां सुनीता हाउस वाइफ है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
वर्क परमिट के लिए किया था अप्लाई
पिता राजेद्र रंगा ने बताया कि वीरेन ने शाहाबाद के खरींडवा गांव की ITI से इलेक्ट्रीशियन का 2 साल डिप्लोमा किया था. आगे पढ़ने के लिए वीरेन विदेश जाना चाहता था. कनाडा के वैंकूवर से वीरेन इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा कर रहा था. उसका डिप्लोमा कंप्लीट हो चुका था. अभी उसने अपना वर्क परमिट अप्लाई किया था.
शुक्रवार मिली सूचना
राजेंद्र रंगा ने बताया कि गुरुवार रात को उनकी वीरेन के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी. उसका बड़ा भाई आदित्य भी वीडियो कॉल पर जुड़ा था. उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगा कि वीरेन को कोई परेशानी थी. बातचीत के बाद वीरेन सोने के लिए अपने कमरे में चला गया.
शुक्रवार रात मिली सूचना
उनको रात करीब 8 बजे वीरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी. वीरेन के ताया के बेटे गुरमीत और गौरव भी उसके साथ ही रहते थे. उन्होंने ही रात को वीरेन की मौत सूचना दी. हालांकि अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस ने उसका ब्लड सैंपल लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
वीरेन के साथियों ने बनाया ग्रुप
राजेंद्र ने बताया कि वीरेन की बॉडी को वापस भेजने के लिए चचेरे भाई और मेरे मामा धर्मबीर कोशिश कर रहे हैं. बॉडी के लिए कागजी कार्रवाई की गई है. गुरुवार या शुक्रवार तक बॉडी मिलने की उम्मीद है. वीरेन के साथी भी मदद करने में लगे हैं. उन्होंने वीरेन के नाम से ग्रुप बनाया है, जिसमें फंड इकट्ठा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नूंह में सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने दी जान, इलाके में दहशत
(कुरुक्षेत्र से दर्शन कैत की रिपोर्ट)
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News