3 दिन में 57 लाख फॉलोअर्स, कॉकरोच पार्टी का इंस्टा हैंडल देश की तमाम पार्टियों को पीछे छोड़ देगा? – AajTak

Feedback
सोशल मीडिया पर अचानक एक नाम हर जगह छा गया है Cockroach Janta Party. सिर्फ 3 दिन में लाखों नहीं, बल्कि करीब 62 लाख फॉलोअर्स जुटा लेना कोई छोटी बात नहीं है. हैरानी की बात ये है कि लगातार इस हैंडल पर फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं. इतनी तेजी से अगर फॉलोअर्स बढ़ते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत की पोलिटिकल पार्टीज से ज्यादा फॉलोअर्स इनके पास होंगे. 
इंस्टाग्राम पर इनके वीडियो 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक व्यूज पार कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी तेजी से ये पेज कैसे वायरल हुआ? क्या यह सब असली लोग हैं या फिर इसमें किसी तरह का खेल भी हो सकता है?
कैसे वायरल होता है अकाउंट?
सबसे पहले समझते हैं इंस्टाग्राम का गेम. आज के समय में इंस्टाग्राम का पूरा सिस्टम एल्गोरिद्म पर चलता है. अगर कोई कंटेंट शुरुआत में ही तेजी से लाइक, शेयर और कमेंट पाता है, तो इंस्टाग्राम उसे और ज्यादा लोगों तक पुश करता है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, मैनिफेस्टो पढ़ लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Cockroach Janta Party ने यही चीज सही तरीके से पकड़ ली. इनके वीडियो छोटे, तेज और सीधे दिल पर लगने वाले हैं. इनमें गुस्सा भी है, मजाक भी है और सिस्टम के खिलाफ फ्रस्ट्रेशन भी. यही मिस्क सबसे जल्दी वायरल होता है.
इस पेज ने Gen Z की भाषा का इस्तेमाल किया. भारी-भरकम बातें करने की जगह सिंपल मीम्स, सर्कास्टिक वीडियो और रिलेटेबल रील्स डाली गईं. बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और आम लोगों की फ्रस्ट्रेशन को फनी तरीके से दिखाया गया.
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई असली पोलिटिकल पार्टी नहीं है. ये एक कॉन्सेप्ट और मुहिम की तरह है जिसे अभिजीत नाम के एक युवक ने बनाया है. दरअसल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक जिरह के दौरान युवाओं को कथित तौर पर कॉकरोच कहा था. हालांकि बाद में उन्होंने स्टेटमेंट जारी किया. इस रिमार्क के तुरंत बाद रील्स बनने शुरू हुए और कॉकरोच पार्टी बन गई. 
यह भी पढ़ें: AC फटने से एक और मौत… देहरादून के हॉस्पिटल में बम की तरह फटा, तुरंत अपना एयर कंडीशनर करें चेक
कॉकरोच पार्टी की वेबसाइट AI के जरिए बनाई गई है. जिन्होंने इसे बनाया है उनका कहना है कि इस वेबसाइट पर लोग रजिस्टर करके कॉकरोच पार्टी की मेंबर्शिप ले सकते हैं. 
जब लोग खुद को उस कंटेंट में देखने लगते हैं, तो वो सिर्फ वीडियो नहीं देखते, बल्कि उसे शेयर भी करते हैं. यही वजह रही कि इनके वीडियो चेन रिएक्शन की तरह फैलते गए.
3 दिन में 5.7 मिलियन फॉलोअर्स कैसे?
अब बात करते हैं 3 दिन में इतने फॉलोअर्स कैसे बढ़े. जब कोई पेज वायरल होता है, तो सिर्फ वीडियो नहीं चलते, पूरा पेज ग्रो करता है. एक वीडियो हिट हुआ, फिर दूसरा, फिर तीसरा.
हर वायरल वीडियो नए लाखों लोगों को पेज तक लाता है. अगर 10 वीडियो में से 4-5 भी करोड़ के करीब रीच कर जाएं, तो 50-60 लाख फॉलोअर्स आना आज के समय में मुमकिन है. खासकर तब जब कंटेंट पोलिटिकल सटायर और इमोशन दोनों को टच कर रहा हो.
इसके अलावा कोलैबोरेशन और रीपोस्ट का भी बड़ा रोल होता है. बड़े मीम पेज, इन्फ्लुएंसर अकाउंट और X जैसे प्लेटफॉर्म से भी इस ट्रेंड को बूस्ट मिला. जब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक ही चीज ट्रेंड करने लगती है, तो इंस्टाग्राम एल्गोरिद्मव उसे और ज्यादा पुश करता है. इसे क्रॉस प्लेटफॉर्म वायरैलिटी कहते हैं.
क्या असली हैं फॉलोअर्स?
अब सबसे बड़ा सवाल … क्या इसमें बॉट का इस्तेमाल हुआ? साफ तौर पर अभी तक ऐसा कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है कि इतने बड़े स्तर पर फेक फॉलोअर्स खरीदे गए हों. क्योंकि ऐसे में व्यूज नहीं मिलते. 
यह भी पढ़ें: गूगल और सैमसंग ने मिल कर पेश किया अनोखा चश्मा, फोटो-वीडियो एडिट से लेकर आपके लिए खाना मंगा देगा
इस पेज के इतने फॉलोअर्स का असली वजह है टाइमिंग और टॉपिक. जिस समय देश में युवाओं के बीच गुस्सा, बेरोजगारी और फ्रस्ट्रेशन जैसे मुद्दे चल रहे हैं, उसी समय इस तरह का मीम बेस्ड पोलिटिकल कंटेंट आना उसे और तेजी से वायरल बना देता है. लोग इसे सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि अपनी आवाज की तरह देखने लगते हैं.
अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि अगर यही रफ्तार रही तो Cockroach Janta Party सोशल मीडिया पर देश की बड़ी पार्टियों को भी पीछे छोड़ सकती है. हालांकि सच यह है कि ऑनलाइन फॉलोअर्स और ग्राउंड रिएलिटी दोनों अलग चीजें होती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होना आसान है, लेकिन उसे लंबे समय तक बनाए रखना सबसे मुश्किल काम होता है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News