—विज्ञापन—
Mammootty and Mohanlal Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. बीते एक महीने ये ज्यादा समय से ‘धुरंधर 2’ ने टिकट खिड़की पर बवाल काट रखा था. अब एक और ऐसी ही फिल्म टिकट खिड़की पर आने को बेकरार है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘पैट्रियट’ है. इस फिल्म में 74 साल के ममूटी और 65 साल के मोहनलाल तहलका मचाने के लिए तैयार हैं.
फिल्म ‘पैट्रियट’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 1 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की पहले दिन (डे-1) की एडवांस बुकिंग ने वर्ल्डवाइड पर 13.17 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म भी ‘धुरंधर 2’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट सकती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
बता दें कि इस फिल्म ने केरल में 3.90 करोड़ रुपये की बुकिंग और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) में 50 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म का डोमेस्टिक टोटल कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज में यह 9.20 लाख डॉलर (लगभग 7.77 करोड़ रुपये) की बुकिंग कर चुकी है. साथ ही गल्फ देशों से ही 5 लाख डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन हो गया है.
इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर कहानी है. फिल्म को 140 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है.
इस फिल्म में ममूटी और मोहनलाल 18 साल बाद पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. ममूटी और मोहनलाल की उम्र 75 और 65 साल है, फिर भी उनकी स्टार पावर आज भी बरकरार है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in