3000 लोगों को छोड़कर, Michael Jackson ने थामा था इस भारतीय डांसर का हाथ, बीच हाईवे पर दिखी घुंघरुओं संग मूनवॉक की जुगलबंदी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Michael Jackson and Yamuna Sangarasivam Collaboration: फिल्म Michael ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. इस वक्त हर जगह सिर्फ Michael Jackson के जीवन की चर्चा हो रही है. क्या आप जानते हैं कि Michael ने 3000 डांसर्स में सिर्फ इस भारतीय डांसर के साथ कोलेबोरेशन किया है? आइए जानते हैं इसके बारे में.  
दुनिया के ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन के करोड़ों दीवाने थे. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि माइकल जैक्सन ने एक भारतीय डांसर संग कोलेबोरेशन किया था.
दरअसल, माइकल जैक्सन एक म्यूजिक वीडियो बनाना चाहते थे, जिसमें ने एक एथनिक डांसर की तलाश में थे. इसके लिए माइकल जैक्सन और निर्देशक जॉन लैंडिस ने ऑडिशन रखा.
माइकल जैक्सन और निर्देशक जॉन लैंडिस के द्वारा आयोजित इस ऑडिशन में 3000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया. लेकिन उन सभी को पीछे छोड़ डॉ. यमुना संगरसिवम (Yamuna Sangarasivam) ने माइकल की ध्यान अपनी ओर खींचा और वे सिलेक्ट हो गईं.
इस गाने में अब यमुना और माइकल जैक्सन साथ में डांस करने वाले थे. बता दें कि यमुना क्लासिकल ओडिसी डांसर हैं. उस समय यह यमुना के लिए बड़ा मौका था, जिसके बाद उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली.
यमुना पारंपरिक ओडिसी वेशभूषा और घुंघरुओं के साथ थीं, जबकि माइकल जैक्सन अपने सिग्नेचर स्टेप्स कर रहे थे. दिलचस्प बात यह है कि जैक्सन ने खुद यमुना से ओडिसी की कुछ मुद्राएं और हाथ के इशारे (मुद्रा) सीखने में काफी समय बिताया था ताकि उनकी जुगलबंदी परफेक्ट लगे.
यमुना बताती हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टार होने के बावजूद माइकल बेहद विनम्र थे. उन्होंने सेट पर यमुना की माँ के लिए कंबल मंगाया था और उन्हें घर छोड़ने के लिए अपनी मर्सिडीज कार भेजी थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News