Feedback
भारत में HMD ने नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम HMD Vibe 2 5G है. यह एक 5G बजट स्मार्टफोन है. य हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G का अपग्रेड वेरिएंट है. इसमें 6000mAh की बैटरी, 120Hz का रिफ्रेश रेट्स वाला डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा है.
गौरतलब है कि HMD वही कंपनी है जो हाल के कई सालों तक Nokia स्मार्टफोन्स बनाती रही है. ये फिनलैंड की कंपनी है और अब भारत में ये अपने ही फोन लॉन्च कर रही है. इससे पहले भी कंपनी ने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं.
HMD Vibe 2 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 64GB स्टोरेज मिलती है. वहीं , 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. इसकी सेल फ्लिपकार्ट से 26 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा.
HMD Vibe 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
HMD Vibe 2 5G में 6.745 इंच का (720×1600 पिक्सल) HD+ डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है. इस हैंडसेट में Unisoc T8200 6nm चिपसेट का यूज किया है, जिसके साथ G57 MC2 GPU दिया गया है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की वजह से दुनिया भर में कम हो रहा है बर्थ रेट? इस खुलासे से मची सनसनी
HMD Vibe 2 5G में 4GB रैम और स्टोरेज के दो ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1 TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे. यह एक डुअल सिम फोन है. यह एंड्रॉयड 16 के साथ आता है,जिसमें 2 साल तक अपडेट मिलेंगे.
HMD Vibe 2 5G का कैमरा
HMD Vibe 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसमें LED फ्लैश लाइट दी गई है. 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
यह भी पढ़ें: चीन में एलॉन मस्क बने सेल्फी मैगनेट, Xiaomi CEO के साथ सेल्फी पर ऐसा रिएक्शन? वीडियो वायरल
HMD Vibe 2 5G की बैटरी
HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W का फास्ट चार्जर मिलेगा. यह चार्जर बॉक्स के साथ आएगा. इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट में वेरिएंट में पेश किया है, जो कॉस्मिक लेवेंडर और नॉर्डिक ब्लू और पीच कलर हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू