कृपया धैर्य रखें।
बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की आशंका के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित है …और पढ़ें
बेंगलुरु-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग (फाइल फोटो)
एअर इंडिया बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में आग की आशंका।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई।
फ्लाइट में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में गुरुवार शाम इंजन में आग लगने की आशंका के बाद हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी परिस्थितियों में लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी गड़बड़ी या आग लगने की आशंका सामने आई थी। इसके बाद पायलट ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतारा गया।
बेंगलुरु का मेडिकल छात्र कैसे बना कश्मीर का खूंखार आतंकी? ISI की कड़ी सुरक्षा के बाद भी मारा गया हमजा बुरहान