—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 बहुत शानदार रहा. नाइट-1 और नाइट-2 में 13 मुकाबले हुए. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी ने हराया. हार के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने बताया कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में WWE ने कंफर्म कर दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. यहां हम आपको 9 स्टार्स के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं.
द रॉक भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. वो भी बहुत जल्द अपना रिटायरमेंट मैच लड़कर फैंस का दिल तोड़ सकते हैं. रॉक ने 2024 के रेसलमेनिया में रोमन रेंस के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा था. WWE टीवी पर वो अंतिम बार 2025 के एलिमिनेशन चैंबर इवेंट में नज़र आए थे.
रे मिस्टीरियो 51 साल के हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. अब कंपनी में उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मिस्टीरियो भी बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. 2026 में वो किसी बड़े मौके पर रिटायर हो सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. रैंडी को इंजरी की भी समस्या है. उनका करियर शानदार रहा है. उनके पुराने सभी साथियों ने रिटायरमेंट ले लिया है. ऑर्टन भी अब बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा.
शिंस्के नाकामुरा भी बहुत जल्द रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अब रिटायर होने के बारे में सोच रहे हैं. नाकामुरा का रेसलिंग करियर भी बढ़िया रहा है. वो भी रिटायर होकर फैंस का दिल तोड़ सकते हैं.
निकी बैला और ब्री बैला ने टैग टीम डिवीजन में बहुत शानदार काम किया है. दोनों को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. निकी और ब्री अब हमेशा के लिए रेसलिंग को अलविदा कह सकती हैं. इन दोनों के पास कंपनी में हासिल करने के लिए कुछ नहीं है.
सीएम पंक को हाल ही में रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने हराया था. पंक 47 साल के हो चुके हैं. अब उनका शरीर भी जवाब दे रहा है. ऐसे में वो भी बहुत जल्द रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. वो भी फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं.
शेमस का WWE करियर भी शानदार रहा है. वो 48 साल के हो चुके हैं. शेमस भी बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. हालांकि, पिछले कुछ साल उनके लिए सही नहीं रहे हैं. इंजरी की वजह से उन्हें बहुत नुकसान झेलना पड़ा है. अब वो रिटायर होने का फैसला ले सकते हैं.
आर-ट्रुथ 54 साल के हैं. वो अभी भी रिंग में फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. ट्रुथ अब ज्यादा समय तक कंपनी में टिकने वाले नहीं हैं. वो भी रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने फैंस का दिल तोड़ सकते हैं. आने वाले कुछ महीनों में ट्रुथ अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in