'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', PM मोदी के सामने अचानक हिंदी भाषा बोलने लगीं मेलोनी, देखें वीडियो – Bharat24live

Search
Yuvraj Singh
Date: 20-05-26 19:02
रोम: भारत और इटली के रिश्तों को नई मजबूती देने के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की खुलकर सराहना की. मेलोनी ने कहा, 'आपकी यह यात्रा हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है. यह हमारे देशों के बीच के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी.' इस दौरान उनका अंदाज खास इसलिए भी रहा क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी के सामने हिंदी शब्द ‘परिश्रम’ का इस्तेमाल करते हुए भारत-इटली संबंधों की गहराई को समझाने की कोशिश की.
‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’
जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, 'भारत में एक शब्द प्रचलित है परिश्रम, जो दोनों देशों के रिश्ते को अच्छे से वर्णन करता है. इसका मतलब है कड़ी मेहनत. मुझे पता है कि भारत में इस शब्द का बहुत इस्तेमाल किया जाता है. वहां एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत कही जाती है परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. इसका सीधा सा मतलब है कि कड़ी मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है. हम भी अपने रिश्तों को इसी तरह आगे बढ़ाने के आदी हैं, जहां हमारी कड़ी मेहनत ही अंत में बड़ी सफलता बनती है.'
#WATCH | Rome: “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है,” Italian PM Giorgia Meloni uses the Hindi proverb to describe PM Modi's visit and India-Italy relations.

Italian PM Giorgia Meloni says, “This visit of yours is an honour for us. It opens a new page in the relations with our… pic.twitter.com/phreZRGYkn
“हमारा लक्ष्य आपसी तालमेल को बढ़ाना”
उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है. हमने आज और कल रात भी इन पर विस्तार से चर्चा की है. एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा- ये ऐसे सहयोग के क्षेत्र हैं जिन पर हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं. महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-उद्योग, समुद्री परिवहन, पर्यटन और संस्कृति ये बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर हैं. आज जिन महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, वे इसी दिशा में एक कदम हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है.'
“भारत-इटली और ज्यादा करीब आ गए”
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, 'आज रोम में हम अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं. यहां तक कि एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक जो दो देशों के बीच संबंधों में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है इसलिए मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि अब इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से PM के विजन, उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नेतृत्व की सराहना करना सीखा है. यह इस बात से भी जाहिर होता है कि सरकार में कई साल बिताने के बाद भी वे अपने नागरिकों के बीच कितने लोकप्रिय हैं. मुझे लगता है कि हमारी इस दोस्ती ने हमें इतनी तेजी से काम करने में बहुत मदद की है.'
ये भी पढ़ें: ‘मेलोडी टीम’ फिर आई साथ नजर, पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया खास सरप्राइज; देखें VIDEO
Our IT partner Kodecube.com     

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News