Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे नियुक्तिपत्र – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 23 मई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19वें ‘रोजगार मेले’ का आयोजन करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चुने गए 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र (अप्वाइंटमेंट लेटर्स) बांटे जाएंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज भारत आएंगे. वो चार दिन की यात्रा पर हैं. इस दौरे का मकसद उन द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव बना हुआ है. अपने दौरे पर रूबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक बातचीत करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. रूबियो दिल्ली में ‘क्वाड’ (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे.
कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बेंगलुरु पहुंचेंगे और रविवार सुबह नाश्ते पर पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा के साथ बैठक करेंगे.
साइप्रस के राष्ट्रपति पीएम मोदी के निमंत्रण पर आज भारत पहुंचेंगे, जहां दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी.
झारखंड (रांची सहित अन्य क्षेत्रों) में मतदान केंद्रों पर यूएन-मैप्ड इलेक्टर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. मतदाता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे. भारत के आधुनिक सामाजिक सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News