तीन बार में 5 रुपये बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में नए रेट्स – AajTak

वेस्‍ट एशिया संकट और कच्‍चे तेल के दाम में तेजी के बीच शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हो गया. 10 दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इस बार पेट्रोल की कीमत 0.87 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है, जबकि डीजल की कीमत 0.91 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. 
इस बढ़ोतरी से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे प्रति लीटर और 3 रुपये प्रति लीटर दो बार बढ़ चुके थे यानी कि अभी तक ईंधन की कीमतों में करीब 5 रुपये का इजाफा हो चुका है. तेल कंपनी IOCL ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक साथ नहीं बढ़ाई जाएंगी, बल्कि इनकी कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जाएगी. ताकि ग्राहकों पर इसका असर डायरेक्‍ट ना पड़े. 
धीरे-धीरे करके इनकी कीमतों में इजाफा होने से कच्‍चे तेल की बढ़ोतरी से हो रहे नुकसान की भरपाई भी हो सकेगी और देश के लोगों पर इसका बोझ भी ज्‍यादा नहीं पड़ेगा. तेल कंपनियों की ओर से तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी से आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं. आइए जानते हैं अब आपके शहर में नए पेट्रोल-डीजल का भाव क्‍या है… 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें 
आपके शहर में डीजल की कीमतें 
इसी तरह, नोएडा में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.76 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है और डीजल की कीमत करीब ₹90-91 प्रति लीटर हो चुकी है. पटना में पेट्रोल की कीमत 109.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.09 प्रति लीटर हो चुकी है. लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमत ₹97.72-94.69 प्रति लीटर में मिल रहा है, जबकि डीजल ₹87.80 प्रति लीटर में मिल रहा है.
कच्‍चे तेल को लेकर संकट जारी 
ईरान-अमेरिका जंग के कारण होर्मुज पर पूरी तरह से नाकाबंदी जारी है, जिस कारण कच्‍चे तेल की सप्‍लाई मिडिल ईस्‍ट से पूरी नहीं हो पा रही है. ऐसे में दुनिया में महंगाई का संकट बढ़ गया है. साथ ही कच्‍चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं. अभी कच्‍चे तेल की कीमत 105 डॉलर के करीब है.  

Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News