Feedback
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में PM मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा महोबा कोतवाली में दर्ज हुआ है.
बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रावत की तहरीर पर शहर कोतवाली में यह मामला दर्ज किया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह सहित 30 अज्ञात समर्थकों पर भी केस दर्ज किया गया है.
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. नीट छात्रा से मुलाकात के दौरान अजय राय पर बिना प्रशासनिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने और रास्ता रोकने का भी आरोप है.
पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू