Feedback
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-68 में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा. जबकि पहली गेंद शाम 7.30 बजे फेंकी जाएगी.
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी. पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज की है और उसके 13 अंक हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी. लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 मुकाबलों से 8 पॉइंट्स हैं. लखनऊ-पंजाब मैच से जुड़े अपडेट के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड को रिफ्रेश करते रहिए…
इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले जीते. वहीं पंजाब किंग्स को 4 मैचों में जीत नसीब हुई. दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 19 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से परास्त किया था.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, आकाश सिंह, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू