28 साल तक एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने किया ज‍िस दर्द का इलाज, चुट‍कियों में हुआ गायब – AajTak

Feedback
कुनिका सदानंद अपने दौर की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. दमदार एक्टिंग-खूबसूरती के साथ कुनिका की लव लाइफ भी हमेशा विवादों से घिरी रही, क्योंकि कई सालों तक वो शादीशुदा दिग्गज सिंगर कुमार सानू तक रिश्ते में थीं. दोनों लिवइन में रहते थे. कुनिका और कुमार सानू ने अपनी डेटिंग को हमेशा सीक्रेट रखा. फिर उनका रिश्ता टूट गया. मगर बिग बॉस में कुनिका ने दुनिया के सामने खुलकर कुमार सानू संग अपने रिश्ते पर बात की थी. 
कुनिका के दिल में छिपा था दर्द
सलमान खान के शो में कुनिका ने जब कुमार सानू संग अपने सीक्रेट रिश्ते का खुलासा किया था, तो उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. कई लोगों ने दावा किया था कि कुनिका ने पब्लिसिटी के लिए शो में आकर रिश्ते को लेकर बज क्रिएट किया है, ताकि उन्हें वोट्स मिलें. 
कुनिका ने अब सेलिब्रिटी ज्योतिषी डॉ. जय मदान के पॉडकास्ट में इस बारे में बात की. कुनिका से पूछा गया कि बिग बॉस में उन्होंने अपने एक रिश्ते का खुलासा किया था. ये उन्होंने किसी प्रेशर में आकर किया या वो सोचकर शो में गई थीं कि सही प्लेटफॉर्म देखकर ही खुलासा करेंगी?  
इसपर कुनिका ने कहा- नहीं ऐसा नहीं है. 2 साल मुझे ऑटो इम्युन बीमारी हुई थी. मैं बहु्त दर्द में थी. फिर डॉक्टर ने कहा कि आप टेस्ट कराओ. जब मैं हिंदुजा हॉस्पिटल में डॉ, बालाकृष्णा के पास गई तो मैं बहुत दवाइयां ले रही थी. तब उन्होंने कहा कि आप सुबह में ओपीडी से पहले आइए. वो श्री रामानंद महर्षि के बहुत बड़े भक्त हैं. उन्होंने मुझे बैठाया और कहा- आप अपने अंदर क्या दबाए हुए हैं? मैंने उम्मीद नहीं की थी एक डॉक्टर इस तरह से कुछ पूछ सकते हैं. 
28 साल तक क्यों दुखी रहीं कुनिका?
कुनिका बोलीं डॉक्टर ने उनसे कहा- आप अपने अंदर कुछ दर्द दबाए हुए हो. आप घर जाओ और रास्ते में सोचो कि आपके अंदर कौन सा दर्द है? कुनिका हैरान से बोलीं- मैंने कहा कि मेरे अंदर कोई दर्द नहीं है. मैंने सभी को माफ कर दिया है. लेकिन डॉक्टर ने कहा नहीं कुछ तो है. हॉस्पिटल से घर आते समय मैं बिल्कुल शांत रही. मैं मेडिटेट करने लगीं और फिर मेरे सामने उन सारी चीजों के फ्लैशबैक आने लगे, जिन चीजों ने मेरा दिल दुखाया था और उन सभी में सबसे बड़ा दर्द मेरे रिलेशनशिप का था. 28 साल पुराना दर्द, जो मेरे दिल में दबा था. 
कुनिका आगे बोलीं- मैंने फिर कार से ही उन्हें कॉल किया और उनसे कहां मैं आपसे मिलना चाहती हूं. मैं उन्हें आमतौर पर कॉल नहीं करती, क्योंकि उनकी पत्नी-बच्चे हैं.लेकिन डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि आपको उस शख्स से बात करनी होगी. जब मैंने उनसे मिलने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वो शादीशुदा हैं और प्रेस का खतरा था. लेकिन फिर वो कॉल पर बात करने के लिए राजी हो गए. कुनिका ने कहा कि उन्होंने सिंगर से कॉल पर पूछा कि उन्होंने उन्हें रिश्ते में चीट क्यों किया? तो सिंगर ने बहुत लाइटली जवाब दिया- अरे तू इसके लिए इतना परेशान क्यों हो गई थी. ये तो नॉर्मल है. ये सब करते हैं.  
‘उन्होंने मुझे बताया कि उनको भी बॉडी में दर्द होता है. उनसे बात करने के बाद मुझे काफी हल्का फील हुआ. मुझे लगा कि इतने सालों तक मैं जिस चीज का बोझ उठा रही थी, वो उन्होंने चुटकी में खत्म कर दिया. तब मुझे एहसास हुआ कि हम कैसे चीजों के बारे में जरूरत से ज्यादा सोच लेते हैं. 
बता दें कि कुनिका के दो तलाक हो चुके हैं. उन्होंने बिग बॉस में खुलासा किया था कि वो 6 रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. उनके 2 लिवइन रिलेशनशिप थे. उन्होंने 2 शादियां कीं और 2 शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप रहे. दोनों शादियों से कुनिका को दो बेटे अरिहंत कोठारी और अयान लाल हुए.  62 साल की कुनिका अब यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News