बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जो घर से 26 रुपये लेकर भागा, रियल लाइफ में भी लोग करने लगे थे नफरत, पहचाना? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bollywood Popular Villain: हिंदी सिनेमा के कई किरदार ऐसे रहे हैं, जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं. इन रोल्स को निभाने वाले स्टार्स की आज भी चर्चा होती है. आज हम आपको एक ऐसे ही विलेन के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर विलेन रह चुके अभिनेता ‘जीवन’ हैं. जीवन अपनी तिरछी नजरों, चेहरे पर काले मस्से और डायलॉग बोलने के अनोखे अंदाज को लेकर बेहद पॉपुलर थे.
जीवन सिर्फ 26 रुपये लेकर अपने घर से भाग गए थे. जीवन का फिल्मी सफर बेहद अलग रहा था, जो किसी मैजिक से कम नहीं था.
बॉलीवुड के इसृ पॉपुलर विलेन ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. साथ ही इन्होंने ‘नारद मुनि’ बनकर रिकॉर्ड भी बनाया. इस किरदार से वो हर एक दिल पर छा गए थे.
अभिनेता ‘जीवन’ की बात करें तो उनका असली नाम ओंकार नाथ धर था. ओंकार नाथ धर का जन्म 24 अक्टूबर 1915 को कश्मीर के एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था.
अभिनेता जीवन अपने विलेन वाले किरदार को इस तरह निभाते थे कि लोग उन्हें हकीकत में भी बुरा इंसान समझने लगे थे और उनका स्वागत फूलों से नहीं बल्कि नफरत से होता था.
जीवन के आखिरी समय की बात करें तो उन्हें लंग इंफेक्शन हो गया था. 10 जून 1987 को मुंबई में जीवन का निधन हो गया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News