USA News: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास शनिवार (23 मई) शाम (अमेरिकी समय के अनुसार) उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने सुरक्षा चौकी के पास पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि शाम करीब 6 बजे ईस्टर्न टाइम पर संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा चेकपॉइंट के पास पहुंचा और अपने बैग से हथियार निकालकर वहां तैनात अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Preliminary statement regarding the shooting incident on 17th Street and Pennsylvania Avenue. pic.twitter.com/VK6WWAfH3e
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के संचार कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “शनिवार शाम 6 बजे के कुछ समय बाद 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गोली मार दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ है. घटना के समय राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में मौजूद थे.
सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में मारी गोली
सीक्रेट सर्विस ने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और संदिग्ध को गोली मार दी. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई.
एक राहगीर भी गोली लगने से घायल
घटना में एक राहगीर भी घायल हुआ है. हालांकि कानून प्रवर्तन अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि राहगीर को संदिग्ध की गोली लगी थी या जवाबी कार्रवाई में चली गोली से वह घायल हुआ. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे, लेकिन इस घटना का उन पर कोई असर नहीं पड़ा. एजेंसी ने यह भी कहा कि उसके किसी अधिकारी को चोट नहीं आई है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.