Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com

Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित होने वाले एक भव्य ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ (आदिवासी सांस्कृतिक सम्मेलन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार शाम व्हाइट हाउस परिसर के पास कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के उत्तरी लॉन को खाली करा लिया।

कपूरथला केंद्रीय जेल में शनिवार रात करीब 9:30 बजे कैदियों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है।

व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया।

Created On : &nbsp 24 May 2026 8:13 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News