प्रधान की मृत्यु भोज के बचे भोजन ने मचाया हड़कंप, 10 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर – Hindustan Hindi News

UP News: यूपी के मथुरा में प्रधान के मृत्यु भोज के बाद बचे भोजन ने हड़कंप मचा दिया है। गांव भैंसा में मृत्यु भोज के बाद बचे पुआ के सेवन से यहां की गोशाला में 10 गोवंश की मौत हो गयी है। सात गोवंश की हालत गंभीर है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बीमार गोवंश का उपचार किया जा रहा है। इनमें कई गोवंश की हालत गंभीर है। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने गोवंश की मौत की वजह प्रथम दृष्टया अम्लीय अपच माना है। एसडीएम (सदर) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

गांव भैंसा के प्रधान जगन्नाथ सिंह का 08 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद बुधवार (20 मई) को मृत्यु भोज का आयोजन किया गया, जिसमें चौरासी गांवों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। भोज के बाद बचे पुआ व अन्य सामान शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित सरकारी गोशाला में गोवंश को खिलाने के लिए भेज दिया गया। गोवंश ने मृत्यु भोज में बचे भोजन का सेवन कर लिया। इसके बाद रविवार को गोवंश की तबीयत बिगड़ने लगी। गोवंश के मुंह से झाग निकलने लगे और तड़प-तड़प कर दम तोड़ने लगीं। यह देख गोशाला के कर्मचारियों में खलबली मच गयी। सूचना पर ग्रामीण भी गोशाला पहुंच गए। गोवंश का हाल देख उन्होंने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी।

सूचना पर एसडीएम (सदर) आदेश कुमार, ट्रेनी आईपीएस एवं थाना प्रभारी रिफाइनरी जयविंद गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय से चिकित्सकों की टीम बुला ली गयी। मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ. एनके शुक्ला ने बताया कि दोपहर में आठ गोवंश की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 20 गोवंश को 10 डॉक्टरों की टीम उपचार करने में लगी हुई है।

गोशाला को खाली कराया जा रहा है। यहां से गोवंश को एम्बुलेंस के माध्यम से राल स्थित गोशाला भेजा जा रहा है l वेटेरिनरी की टीम ने सैंपिल एकत्रित किए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को मृत्यु भोज का बचा भोजन गोशाला पहुंचाया गया था। भीषण गर्मी के कारण भोजन खराब और जहरीला हो चुका था। जैसे ही गोवंशी ने उसे खाया, उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसी वजह से कई गोवंश की मौत हुई है।

मथुरा। ग्राम पंचायत के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गोशाला में कुल 128 गायें थीं। अब मृत गायों के अलावा शेष बची गायों को राल गोशाला भेज दिया गया है। यहां पशु चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा है। गोशाला के सभी गोवंश को राल शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव सुरेन्द्र कुमार ने प्रधान के परिजनों के विरूद्ध थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है।

मथुरा। मृत्यु भोज के बाद बचा भोजन गोशाला के अलावा ग्राम प्रधान के परिजनों ने अपनी गाय को भी दिया था। इस भोजन के सेवन से उनकी भी गाय बीमार हो गई, जिसका डाक्टरों ने उपचार किया। अब गाय की हालत सही है।

एसडीएम आदेश कुमार के अनुसार मृत्यु भोज का बचा भोजन करने से ग्राम भैंसा में 10 गोवंश की मृत्यु हुई है, जबकि सात गोवंश बीमार पड़ा है। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनको गांव बाद में गोचर भूमि में दफन कराया गया है। मृत्यु भोज के भोजन के अलावा वेटेरिनरी की टीम ने अन्य सैंपल लिए हैं। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News