LIVE: व्हाइट हाउस के पास 25 राउंड फायरिंग, घटना के वक्त परिसर में मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, संदिग्ध हमलावर मारा गया – AajTak

Feedback
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स ‘व्हाइट हाउस’ के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना है.
मौके पर मौजूद एक रिपोर्टर के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के बाहर करीब 25 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई. अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गोलीबारी की घटना किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है. फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि एफबीआई की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस की मदद कर रही है. काश पटेल ने कहा कि जांच जारी है और जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा.
हमलावर की मिली जानकारी
व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान नेसिर बेस्ट के रूप में हुई है. न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, खुद को यीशु मसीह समझने वाले इस व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के चेकपॉइंट पर गोलीबारी की, जिसे सीक्रेट सर्विस ने नाकाम कर दिया.
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, निशाने पर ट्रंप… हमलावर कौन? सामने आई तस्वीर
सूत्रों के मुताबिक, नेसिर बेस्ट की उम्र 21 साल है. उसने रिवॉल्वर से कुछ राउंड फायर किए, लेकिन तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया गया.
सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के लिए आभार…
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान क्वामे ममदानी ने कहा, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की खबर से मैं बेहद स्तब्ध हूं और सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के लिए आभारी हूं.

मेयर ज़ोहरान ने कहा, ‘हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.’
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस फायरिंग: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान गोलियों की गूंज, जान बचाती दिखीं पत्रकार, कैमरे में कैद हुआ भयानक मंजर
थैंक गॉड ट्रंप इज सेफ…
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना के बाद हाउस रिपब्लिकन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा. थैंक गॉड ट्रंप इज सेफ, सीक्रेट सर्विस की तत्काल और साहसिक प्रतिक्रिया के लिए हम उनके बेहद आभारी हैं. राजनीतिक हिंसा का अंत होना चाहिए.
गोलीबारी की घटना के बाद यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस की स्नाइपर टीमें व्हाइट हाउस की छत पर तैनात दिखाई दीं. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक किसी भी सुरक्षा खतरे की स्थिति में यह एक स्टैंडर्ड सिक्योरिटी रिस्पांस माना जाता है, जिसमें स्नाइपर टीमों को ऊंचे स्थानों पर तैनात कर पूरे परिसर को सुरक्षित किया जाता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी सीक्रेट सर्विस 17 स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू नॉर्थवेस्ट के पास हुई. यह इलाका व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के ठीक बाहर स्थित है. 
घटना के बाद हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन इलाके में गश्त करते दिखाई दिए. सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम को भी बंद कर दिया गया. सीक्रेट सर्विस ने पूरे नॉर्थ लॉन को खाली करा लिया. वहीं व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों को तुरंत दौड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर जाने के निर्देश दिए गए.
व्हाइट हाउस के बारे में जानें
व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है. यह अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित है. यहीं पर अमेरिकी राष्ट्रपति रहते हैं, विदेशी नेताओं से मुलाकात करते हैं और कई महत्वपूर्ण सरकारी फैसले लिए जाते हैं. व्हाइट हाउस को अमेरिकी सत्ता और राष्ट्रपति पद का प्रतीक माना जाता है.
इसके कुछ प्रमुख हिस्से हैं:
ओवल ऑफिस (Oval Office) – राष्ट्रपति का मुख्य कार्यालय
वेस्ट विंग (West Wing) – राष्ट्रपति और उनके वरिष्ठ सलाहकारों के दफ्तर
ईस्ट विंग (East Wing) – प्रथम महिला और अन्य प्रशासनिक कार्यालय
रेजिडेंस (Residence) – राष्ट्रपति और उनके परिवार का रहने का हिस्सा
व्हाइट हाउस का निर्माण 1792 में शुरू हुआ था और 1800 से अमेरिकी राष्ट्रपति यहां रहने लगे. अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स व्हाइट हाउस के पहले निवासी थे. आज व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित और चर्चित इमारतों में से एक माना जाता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News