मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | मई 12, 2026 1:55 अपराह्न
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने अपने घरेलू एलपीजी उत्पादन को लगभग 36 हजार टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54 हजार टन कर दिया है। श्री पुरी ने नई दिल्ली में वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि जहां कई देशों को पिछले कुछ महीनों में आसमान छूती कीमतों और ईंधन की कमी का सामना करना पड़ा है, वहीं भारत घरेलू कीमतों को अपेक्षाकृत स्थिर रखने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि देश कच्चे तेल और तरल प्राकृतिक गैस-एलएनजी के लिए 60 दिनों का और एलपीजी के लिए 45 दिनों का बफर स्टॉक बनाए रखा है, जिससे तत्काल कमी का कोई संकट नहीं है। श्री पुरी ने उद्योग जगत के नेताओं और अपने हितधारकों से एलपीजी से एलएनजी की ओर रुख करने और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ने का आग्रह किया।
3 घंटे पहले
71
3 घंटे पहले
46
3 घंटे पहले
42
2 घंटे पहले
39
3 घंटे पहले
38
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 24th May 2026