Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब एक बड़े मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि प्रस्तावित डील में ईरान ने इस बात पर सहमति जताई है कि वह अपने संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका या किसी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के तहत सौंप देगा. कर्नाटक सरकार ने कामगारों की न्यूनतम मजदूरी में सीधे 60 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की है. श्रम मंत्री संतोष लाड ने इसकी घोषणा की है. ये बढ़ोतरी सुप्रीम कोर्ट के न्यूनतम मजदूरी तय करने को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई है. पश्चिम बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा बार इनिंग्स की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. पढ़ें रविवार की सुबह की ताजा खबर…
क्या खत्म होने जा रही है ईरान जंग? ट्रंप की डील पर यूरेनियम छोड़ने को तैयार तेहरान
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब एक बड़े मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि प्रस्तावित डील में ईरान ने इस बात पर सहमति जताई है कि वह अपने संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका या किसी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के तहत सौंप देगा. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता बेहद करीब है.
कर्नाटक में 60% बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने खत्म किया वर्गीकरण का सिस्टम
कर्नाटक सरकार ने कामगारों की न्यूनतम मजदूरी में सीधे 60 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की है. श्रम मंत्री संतोष लाड ने इसकी घोषणा की है. ये बढ़ोतरी सुप्रीम कोर्ट के न्यूनतम मजदूरी तय करने को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई है. इसके साथ ही, चार श्रेणी वाले पुराने सिस्टम को खत्म कर एक सिंगल नोटिफिकेशन लागू किया गया है.
Falta Election Results 2026 Live: बंगाल के फलता में मतगणना जारी, री-पोलिंग में हुई थी बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम मशीन से डाले गए वोट गिने जाएंगे. 29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में EVM में परफ्यूम जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था.
व्हाइट हाउस के पास 25 राउंड फायरिंग, घटना के वक्त परिसर में मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, संदिग्ध हमलावर मारा गया
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स ‘व्हाइट हाउस’ के पास रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे. गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है.
बिजली कटौती पर सख्त हुए CM योगी, 24 घंटे सप्लाई का सख्त आदेश, 2 अफसर सस्पेंड
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली व्यवस्था पर सख्ती दिखाई है. इसके बाद यूपीपीसीएल ने शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं. शिकायतों के तत्काल निस्तारण और फॉल्ट होने पर तुरंत सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं.
LSG vs PBKS, IPL 2026 Highlights: पंजाब प्लेऑफ की रेस में बरकरार, कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर लखनऊ को हराया
IPL 2026 के मैच नंबर-68 में शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पंजाब को जीत के लिए 197 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया. इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने  नाबाद 100 रन बनाए. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को इस मैच में जीत ज़रूरी थी.
मोहम्मद शमी ने IPL में रचा इतिहास… पहली ही गेंद पर झटका विकेट, इस गेंदबाज का रिकॉर्ड चकनाचूर
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा बार इनिंग्स की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. शमी ने लखनऊ और पंजाब के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में प्रियांश आर्य को आउट कर ये उपलब्धि हासिल की. उन्होंने छठी बार यह कारनामा किया और जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 5 बार ऐसा किया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News