Mayawati
Uttar Pradesh News Live: मायावती रविवार को लखनऊ में पार्टी की बड़ी और विशेष बैठक को संबोधित करेंगी। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बैठक रविवार सुबह 11 बजे बसपा राज्य कार्यालय, 12 माल एवेन्यू में होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें पार्टी संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती तथा सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने को लेकर पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। बैठक में आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों और पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन समीक्षा होगी। इसके बाद मायावती आगे के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगी।
यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान ऊंचा बना रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण लू और गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। हालांकि इस बीच वैज्ञानिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Uttar Pradesh News Live: गर्मी में पत्नी पंखा लगाने की कर रही थी जिद, पति ने गोली मारकर कर ली खुदकुशी
Uttar Pradesh News Live: यूपी के फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। दरअसल, मक्का के खेत में पानी लगाने गए एक किसान ने पत्नी से दूसरे पंखे को लेकर हुए विवाद के बाद तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Uttar Pradesh News Live: ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा; बोले- 2017 की तरह 2027 में साइकिल को कचरेंगे
Uttar Pradesh News Live: सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने ऑटो चलाते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर सपा अध्यक्ष को निशाने पर लिया। राजभर ने अपनी पोस्ट में खुद को संघर्ष से निकला नेता बताते हुए अखिलेश यादव की राजनीति को “एसी, पीसी और ट्विटर वाली राजनीति” करार दिया।
ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा; बोले- 2017 की तरह 2027 में साइकिल को कचरेंगे
Uttar Pradesh News Live: सपा पार्षद को मिला न्याय; हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ मेयर ने शपथ दिलाई, देरी की वजह भी बताई
Uttar Pradesh News Live: लखनऊ की बीजेपी मेयर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को सपा पार्षद ललित तिवारी को पार्षद पद की शपथ दिला दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मेयर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार फ्रीज किए जाने के तीन दिन बाद यह शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ दिलाते ही मेयर के अधिकार भी बहाल हो गए। शपथ ग्रहण समारोह लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया। शुरुआत में सभी लोग राजकुमार हॉल में एकत्र हुए थे, लेकिन बाद में मेयर ने अपने चैंबर में शपथ दिलाने का निर्णय लिया। नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में फैजुल्लागंज वार्ड से निर्वाचित घोषित किए गए ललित तिवारी ने पार्षद पद की शपथ ली।
सपा पार्षद को मिला न्याय; हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ मेयर ने शपथ दिलाई, देरी की वजह भी बताई
Uttar Pradesh News Live: यमुना में प्रदूषण को लेकर युवक का अनोखा प्रदर्शन, कॉकरोच बनकर नाले में उतरा
Uttar Pradesh News Live: यूपी के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां यमुना नदी के प्रदूषण और मथुरा में फैली गंदगी के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताने वाला सामाजिक कार्यकर्ता शनिवार को भी वृंदावन के बिहार घाट पर ‘कॉकरोच’ के वेश में नाले में उतरकर विरोध करता नजर आया। इसके पहले शुक्रवार को युवक दीपक शर्मा ‘कॉकरोच’ का रूप धारण कर नाचते-गाते निगम परिसर में पहुंचा तो अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए। शनिवार को दीपक शर्मा को वृंदावन के बिहार घाट पर उसी वेश में नाले में उतरते देखा गया। उन्होंने कहा कि यमुना प्रदूषित हो रही है। बिना शोधन के इन नालों का पानी यमुना में क्यों जा रहा हैं? जब तक यमुना साफ नहीं हो जाती और यमुना में गिरने वाले नाले बंद नहीं हो जाते, तब तक वह नहीं रुकेंगे।
यमुना में प्रदूषण को लेकर युवक का अनोखा प्रदर्शन, कॉकरोच बनकर नाले में उतरा
Uttar Pradesh News Live: जंगल से भटककर बाग में पहुंची मादा तेंदुआ, कटीले तार में फंसने से मौत
Uttar Pradesh News Live: यूपी के बलरामपुर के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत बनकटवा रेंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया। तुलसीपुर–सिरसिया मार्ग पर स्थित चौधरीडीह गांव के दक्षिण जंगल से भटककर निकली करीब तीन वर्ष की एक मादा तेंदुआ आम के बाग में लगाए गए तार में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
जंगल से भटककर बाग में पहुंची मादा तेंदुआ, कटीले तार में फंसने से मौत
Uttar Pradesh News Live: वाराणसी एयरपोर्ट पर 22 करोड़ का गांजा बराम
Uttar Pradesh News Live: यूपी के वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और कस्टम विभाग की टीम ने बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से करीब 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Uttar Pradesh News Live: तेंदुआ घुसने से गांव में दहशत, तीन ग्रामीण घायल
Uttar Pradesh News Live: बहराइच वन्यजीव प्रभाग के चकिया वन रेंज अंतर्गत मौजीपुरवा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक ग्रामीण के घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गई।
Uttar Pradesh News Live: गोरखपुर में सरयू नदी में डूबे चार बच्चे
Uttar Pradesh News Live: गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव स्थित सरयू नदी में रविवार की सुबह स्नान करने गए चार बच्चे डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Uttar Pradesh News Live: तेरहवीं का बचा खाना खाने से 10 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर
Uttar Pradesh News Live: यूपी के मथुरा में प्रधान के मृत्यु भोज के बाद बचे भोजन ने हड़कंप मचा दिया है। गांव भैंसा में मृत्यु भोज के बाद बचे पुआ के सेवन से यहां की गोशाला में 10 गोवंश की मौत हो गयी है। सात गोवंश की हालत गंभीर है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बीमार गोवंश का उपचार किया जा रहा है। इनमें कई गोवंश की हालत गंभीर है। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने गोवंश की मौत की वजह प्रथम दृष्टया अम्लीय अपच माना है। एसडीएम (सदर) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
तेरहवीं का बचा खाना खाने से 10 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर
Uttar Pradesh News Live: कानपुर में रईसजादों ने सिख युवक की पगड़ी नोची, मारकर फोड़ी नाक
Uttar Pradesh News Live: कानपुर के सिविल लाइंस स्थित स्टूडियो एक्सओ बार में मामूली बात पर नशे में धुत रईसजादों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की पगड़ी नोचकर फेंक दी और उसे लिफ्ट से पीटते हुए नीचे ले आए। यहां भी तीन-चार युवक उसे पीटते रहे और बाल पकड़कर घसीटा। युवक का गला दबाने का भी प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट में युवक की नाक भी फोड़ दी। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घटना बार में लगी कैमरों में कैद हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कानपुर में रईसजादों ने सिख युवक की पगड़ी नोची, मारकर फोड़ी नाक
Uttar Pradesh News Live: किसके पास कौन सा हथियार; बाहुबलियों के लाइसेंस पर हाईकोर्ट की नजर
Uttar Pradesh News Live: लाइसेंसी असलहों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन से चिह्नित माफिया और बाहुबलियों का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि इन बाहुबलियों के पास कौन-कौन से लाइसेंसी हथियार हैं और उनके लाइसेंस की स्थिति क्या है। हाईकोर्ट को जवाब देने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रदेशभर के बाहुबलियों और माफिया की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
किसके पास कौन सा हथियार; बाहुबलियों के लाइसेंस पर हाईकोर्ट की नजर
Uttar Pradesh News Live: बाल विवाह बढ़ रहे, इसके लिए पुलिस दोषी, हाईकोर्ट की टिप्पणी
Uttar Pradesh News Live: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ रहे बाल विवाह पर नाराजगी जताई है। एक केस की सुनवाई करते हुए आदेश में कहा कि यूपी में बाल विवाह बढ़ रहे हैं, क्योंकि यूपी पुलिस इन गैर कानूनी शादियों के दूल्हों और मदद करने वालों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत केस दर्ज करने में नाकाम रही है।
बाल विवाह बढ़ रहे, इसके लिए पुलिस दोषी, हाईकोर्ट की टिप्पणी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play