जल्द ही भारत में लॉन्च होगा iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, जानें संभावित कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
iPhone 18 Pro leaks: iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद अब सभी की नजरें Apple के अगले फ्लैगशिप पर टिकी हैं. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लगातार नए लीक्स और चर्चाएं सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि इस बार Apple सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं, बल्कि कुछ बड़े अपग्रेड देने की तैयारी में है. डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा तक, इस अपकमिंग सीरीज में क्या खास हो सकता है.
डिजाइन के मामले में Apple ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं कर सकता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 17 Pro की तरह ही एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल जारी रख सकती है. हालांकि, इस बार बैक पैनल में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां ड्यूल-टोन की जगह यूनिफाइड ग्लास फिनिश दी जा सकती है. iPhone 18 Pro Max थोड़ा मोटा हो सकता है, जिसकी मोटाई करीब 8.8mm बताई जा रही है. वहीं कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Burgundy, Purple और Coffee Brown जैसे नए रंग टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें Burgundy के लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना है.
शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple Dynamic Island को हटा सकता है, लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार कंपनी इसे पूरी तरह हटाने की बजाय छोटा कर सकती है. इससे स्क्रीन का इस्तेमाल थोड़ा और बढ़ जाएगा. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है. दोनों में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहेगी.
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है, जिसे 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा. कहा जा रहा है कि यह चिप पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकती है. बैटरी की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो करीब 5100mAh से 5200mAh के बीच हो सकती है. इससे बैटरी बैकअप पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. iPhone 18 Pro में 48MP का प्राइमरी, 48MP का अल्ट्रावाइड और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जैसा कि पिछले मॉडल में देखा गया था. हालांकि, इस बार कंपनी मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दे सकती है, जिससे यूजर्स को फोटो क्लिक करते समय ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. साथ ही, Samsung का नया इमेज सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाएगा.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. खास बात यह है कि इन फोन्स के साथ Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है. कीमत की बात करें तो अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी पिछले साल की तरह ही कीमत रख सकती है. भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, ऐसे में नई सीरीज भी इसी रेंज में आ सकती है.
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Apple इस बार अपने फॉल इवेंट में बेस iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा. इसकी बजाय कंपनी इसे 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है. यानी इस साल फोकस सिर्फ Pro मॉडल्स और नए इनोवेशन पर रहेगा.
कुल मिलाकर iPhone 18 Pro सीरीज बड़े बदलावों के बजाय स्मार्ट अपग्रेड्स के साथ आ सकती है. डिजाइन में हल्का बदलाव, बेहतर परफॉर्मेंस, अपग्रेडेड कैमरा और नई टेक्नोलॉजी इसे एक प्रीमियम एक्सपीरियंस बना सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के समय Apple इन अफवाहों में से किन-किन बातों को सच साबित करता है.
ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! WhatsApp ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स

न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News