बॉलीवुड में एलियन की कहानी लाएंगे अक्षय कुमार, एक्शन से भरपूर होगी फिल्म, अगले साल रिलीज का प्लान – AajTak

Feedback
अक्षय कुमार अपने मूवी प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्सर ही लोगों को सरप्राइज करते रहते हैं. इस बार उन्होंने अपनी एक नई फिल्म ‘समुक’ के सब्जेक्ट से सबके अंदर एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. अक्षय एक साइंस फिक्शन एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें एलियन्स की कहानी दिखाई जाएगी. 
इस नई फिल्म समुक को द केरल स्टोरी बनाने वाले फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस करने वाले हैं. वहीं कनिश वर्मा इसे डायरेक्ट करेंगे, जो कुछ वक्त पहले ही नेटफ्लिक्स फिल्म ग्लोरी बना चुके हैं. इसे पैन-इंडिया में रिलीज किया जाएगा. मेकर्स अपनी नई फिल्म को साल 2027 में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. 
कैसे आया समुक फिल्म बनाने का ख्याल? 
अक्षय कुमार, डायरेक्टर कनिश वर्मा, विपुल अमृतलाल शाह ने भी इस प्रोजेक्ट को खुद कंफर्म किया है. अक्षय ने नई फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है. उन्होंने कहा- हां, मैंने ये फिल्म साइन कर ली है. समुक की स्क्रिप्ट और कहानी मुझे बहुत रोचक लगी. एलियन थ्रिलर मेरे लिए और हमारे सिनेमा के लिए भी नया है. 
डायरेक्टर कनिश वर्मा ने समुक फिल्म के आइडिया पर बात की. उन्होंने बताया, ‘समुक फिल्म मेरी SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) और एलियन, प्रेडेटर जैसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों के शौक से बनी है. अक्षय सर के साथ ये सब जोड़ना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है. मैं हमेशा चाहता था कि एलियन सेट पर असली लगे. एलियन जैसी पुरानी फिल्मों में जो छूकर महसूस होने वाला डर था, वही मैं लाना चाहता हूं.’
सिर्फ CGI से नहीं बनेगी अक्षय की समुक 
अक्षय की ये नई फिल्म की खासियत यही बताई जा रही है कि ये सिर्फ CGI पर निर्भर नहीं होगी. इसमें प्रैक्टिकल चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसे एलियन के मॉडल को डिजाइन किया जाएगा ताकि कैमरा पर वो असली वाली फील दे. समुक के लिए मेकर्स हॉलीवुड की भी टीम जुटा रहे हैं, जिन्होंने बड़ी-बड़ी साइंस फिक्शन फिल्मों में काम किया है. एलेक गिलिस और ल्यूक टंबर जैसे दिग्गजों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है.
बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की, तो इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज होंगी. पहली वेल्कम टू द जंगल है, जो 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके बाद वो प्रियदर्शन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म हैवान में दिखेंगे, जिसमें सैफ अली खान भी हैं. इसकी रिलीज अगस्त या सितंबर में बताई जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News